उमंग व उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व

हल्दी व कुमकुम का टीका लगाकर किया शस्त्र पूजन स्वयंसेवकों व क्षत्रिय समाज के लोगों ने आयोजित किए कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:47 AM (IST)
उमंग व उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व
उमंग व उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व

जासं, हाथरस : असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं स्वयं सेवक संघ और क्षत्रिय समाज के लोगों ने हवन यज्ञ कर शस्त्र पूजन किया। मिष्ठान का वितरण किया। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विजयदशमी पर्व मनाने के लिए क्षत्रिय समाज के लोग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय पर जुटे। यहां शस्त्रों पर गंगाजल छिड़ककर हल्दी कुमकुम का टीका लगाकर पूजन किया गया। उसके बाद सभी को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष जोगेंदर सिंह ने कहा कि समाज की रक्षा का दायित्व क्षत्रिय समाज पर है। इसलिए शस्त्रों का प्रयोग समाज की रक्षा के लिए सकारात्मक परिणामों के लिए किया जाए। जिला महामंत्री हरीश सेंगर ने कहा कि हमें समाज में हो रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिए। समाज की एकजुटता के लिए प्रयासरत रहना होगा। हम संगठित होंगे तभी समाज का विकास संभव है। संचालन टिकू राणा ने किया। कार्यक्रम में हरीश सेंगर, प्रमोद सेंगर, मनोज चौहान, अनिल सिंह प्रदीप सिंह, नरेश ठाकुर, सुनील चौहान, रवि प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, पारस सेंगर, अरवेंदर सिंह, अनिल सिंह, रविद्र सिंह सिकरवार, सोहन सिंह, विशाल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह अमित ठाकुर, केशव रावत, विनय सिंह, अजय पुरुष, नवीन प्रताप सिंह, अन्नी ठाकुर, रविद्र सिंह मौजूद थे। राम जी के आदर्शों पर

चलने का आह्वान

संसू, सिकंदराराऊ : अलीगढ़ रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस पर क्षत्रिय समाज सेवा समिति के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्मेलन व विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक पुष्पा चौहान ने व संचालन जयपाल सिंह चौहान व रंजीत पौरुष ने किया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन 'भानु' के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम संयोजक समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने क्षत्रियों की एकजुटता पर बल दिया। शुभारंभ हवन यज्ञ व भगवान राम की आरती के साथ किया गया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, डा.एचएन सिंह पुंढीर, एएमयू के प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह पुंढीर, लोक गायक उपेंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख अकराबाद राहुल प्रताप सिंह, मुकेश चौहान, हसायन के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार, तेजवीर सिंह सिसोदिया, जोगेंद्र सिंह, भद्रपाल सिंह, युवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। रामप्रताप चौहान, गोविद चौहान, राम जादौन, अभयराज चौहान, राजकुमार सिंह राठौर, डंबर सिंह, निशांत चौहान, हरवीर सिंह तोमर, मुफ्ती सिंह पहलवान, लड्डू सिंह तोमर, दिलीप जादौन, ललित पुंढीर, शिशुपाल सिंह पुंढीर, बबलू सिसोदिया, पुष्पेंद्र पुंढीर, राजेश पुंढीर, विजयवीर सिंह, सचिन पुंढीर,नरेश राघव, नेपाल सिंह, प्रिस चौहान मौजूद रहे। श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का मार्ग प्रशस्त किया

संसू, सिकंदराराऊ : कर्मयोग सेवा संघ के पंचम स्थापना दिवस व विजयदशमी पर्व पर साईं आनंद वल्लभ विद्यालय में महंत स्वामी हरिशंकर दास वेदांती महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भ्रमित अर्जुन के सामने कर्मयोग का मार्ग प्रशस्त करते हुए कहा कि तू निष्काम कर्मयोग कर। अनासक्त रहते हुए कर्म कर। फल की इच्छा से मुक्त रहते हुए कर्म कर।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां जनकल्याणकारी हैं। जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में युवा ही नेतृत्व करेंगे। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान ने संस्था के कार्यों की सराहना की। अध्यक्षता सुरेश प्रताप गांधी ने व संचालन डा. श्रीकांत त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम को कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक संरक्षक डा. महेश शर्मा, डा. ऊषा पाठक, भारत भूषण शर्मा, नरेंद्र पुंढीर, ओमप्रकाश सिंह, नौबत सिंह, श्रीनिवास यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान हलधर गोपाल सम्मान, पूर्व सैनिक सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, वरिष्ठ चिकित्सक सम्मान व अधिवक्ता सम्मान आदि से क्षेत्रीय प्रतिभाओं का नवाजा गया। विनय पचौरी, प्रबल प्रताप, डा. अजय वर्मा, उमेश शर्मा, सोमेंद्र सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी, हरिओम वर्मा, कुलवीर यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी