बैंडबाजों के साथ निकली वेद भगवान की परावर्तन यात्रा

पूजा-अर्चना के साथ किया गया विष्णु यज्ञ का समापन मनकामेश्वर मंदिर में स्थापित किए गए वेद भगवान व देव।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:49 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:49 AM (IST)
बैंडबाजों के साथ निकली वेद भगवान की परावर्तन यात्रा
बैंडबाजों के साथ निकली वेद भगवान की परावर्तन यात्रा

संवाद सहयोगी, हाथरस : श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री वेद भगवान शिविर में तीन दिवसीय विष्णु यज्ञ का समापन पूर्ण आहुति के साथ किया गया। इसमें यजमान सभा के अध्यक्ष डा. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सुरजीत पचौरी, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक व बृजेश वशिष्ठ सहित सभी का स्वागत किया गया।

बैंडबाजों के साथ परावर्तन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। इसमें श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह परावर्तन यात्रा कमला बाजार स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यहां सभी वेदों को पूजा-अर्चना कर स्थापित किया गया। अंत में प्रसादी वितरित की गई। इसमें आचार्य बागीश दत्त गोड, केयूर दीक्षित, शिवम वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत, विशाल शर्मा, पंडित बृजेश मोहन रावत, आदित्य स्वरूप शर्मा, देव स्वरूप शर्मा मौजूद रहे। झंडा रोहण से रामलीला

महोत्सव का आगाज

संस, हाथरस : रामलीला महोत्सव का आगाज झंडारोहण के साथ रविवार को हो गया। इसका शुभारंभ हनुमान गली स्थित राम मंदिर से किया गया। इस मंदिर के अलावा नयागंज चौराहा, सर्राफा, लोहट, रूई की मंडी, घंटाघर, रामलीला मैदान, सासनी गेट सहित कई स्थानों पर झंडारोहण किया गया। ध्वज का पूजन पंकज शास्त्री व गिरधर गोपाल शास्त्री ने कराया। मुख्य यजमान डा. अविन शर्मा व राजू शर्मा रहे। इसमें कैलाश अग्रवाल, अमित यादव, बीएल यादव, सिद्धार्थ, सचिन माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, योगेश टालीवाल, राकेश अग्रवाल, विशाल शर्मा, छवि रंजन दुबे, गोविद राम शर्मा, भोला शंकर शर्मा, संजय गौतम, अजय गौतम मौजूद रहे। गांव लक्षिमपुर में हुई

कबड्डी प्रतियोगिता

संसू,सिकंदराराऊ: गांव लक्षिमपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इसमें विपिन लाल पुंढीर, रमेश पुंढीर ,जौनी राघव ,राजा राघव, डा चंद्रभान सिंह, अवधेश राजपूत, जितेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, अमित पुंढीर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी