श्रद्धाभाव से रखा वट सावित्री व्रत, किया पूजन

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना की पूजन के लिए बनाए पकवान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:01 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:01 AM (IST)
श्रद्धाभाव से रखा वट सावित्री व्रत, किया पूजन
श्रद्धाभाव से रखा वट सावित्री व्रत, किया पूजन

संवाद सहयोगी, हाथरस : वट सावित्री व्रत गुरुवार को सुहागिनों ने श्रद्धाभाव से मनाया। अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूजन किया। घर-घर पकवान तैयार किए गए। वट वृक्ष का पूजना किया। कुछ महिलाओं ने घर के गमलों में बरगद का पौधा और टहनी लगाकर पूजा की की परंपरा निभाई।

सादाबाद : धार्मिक मान्यता के अनुसार बरगद का बड़ा महत्व है। वट वृक्ष को त्रिमूर्ति का प्रतीक माना गया है। कस्बे के रामलीला मैदान स्थल पर लगे वट वृक्ष पर सुबह से ही पूजा के लिए भीड़ लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करके पति की दीर्घायु की कामना की। सहपऊ व बिसावर में भी वट वृक्ष की पूजा की गई। पूजा कर वट के नीचे सुनी कथा

हसायन कस्बा व क्षेत्र में वट सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने अपने वर की दीर्घायु की कामना की। कुछ महिलाओं ने क्षेत्र में बरगद का पौधा लगाने का संकल्प लिया। बरसात होने पर पौधा लगाया जाएगा। अंडोली के संकट मोचन इंटर कॉलेज में पूजा अर्चना की गई। वट वृक्ष के पास श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर व्रत की कथा सुनी। अन्य पौधों से अधिक आक्सीजन देता है वट वृक्ष

संसू, सिकंदराराऊ: नगर में सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बरगद के वृक्ष पर कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह दिव्य पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ अधिक आक्सीजन देता है। पूजा कर अर्पित किए फल व पकवान

संसू, सासनी : पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री व्रत रख पूजा की। महिलाएं श्रृंगार कर पुराने बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुईं। यहां उन्होंने पति के दीर्घायु की कामना करते हुए पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूज, पकवान अर्पित किए गए। यहां एक तरह से मेला लगा रहा। खेल तमाशे वाले व चाट पकौड़ी वाले भी मौजूद थे। ज्यादा आक्सीजन देता है वट वृक्ष

संसू, पुरदिलनगर : कस्बा सहित क्षेत्र में वट सावित्री व्रत रखा गया। इस बार वट वृक्ष का महत्व आक्सीजन की कमी लेकर बढ़ गया था। इसलिए पूजा कर इस वृक्ष की सुरक्षा का भी संकल्प भी लिया गया। इसमें रानी भारद्वाज, अनीता रानी, अर्चना, सुधा, पूजा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी