149 केंद्रों पर 25137 लोगों का वैक्सीनेशन

कोरोना का खतरा अभी रुक जरूर गया है लेकिन टला नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 01:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 01:31 AM (IST)
149 केंद्रों पर 25137 लोगों का वैक्सीनेशन
149 केंद्रों पर 25137 लोगों का वैक्सीनेशन

संवाद सहयोगी,हाथरस: कोरोना का खतरा अभी रुक जरूर गया है, लेकिन टला नहीं है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। लोगों को इसके प्रति सचेत रहना होगा। बाजारों में भीड़-भाड़ से बचना होगा। मास्क लगाना और सैनिटाइज का इस्तेमाल भी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग का जोर कोरोना संक्रमण के बढ़ने से पहले अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने पर है। शुक्रवार को जिले में 149 केंद्रों पर 25137 लोगों का टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण कराने वाले लोगों को आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखा गया। हाथरस में ये लापरवाही का ही परिणाम है कि तीन केस निकले हैं।

18 साल से अधिक आयु वर्ग के 5400 लोगों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया। 2020 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 5528 लोगों को प्रथम डोज तथा 2410 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।

सादाबाद में लगाया गया शिविर

सादाबाद में डिफा फाउंडेशन के द्वारा केजीएन आरोग्य चिकित्सालय सुभाष गली में तीसरा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। वैक्सीनेशन का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज ने किया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा की संस्थाओं द्वारा जो वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है, वो बहुत ही सराहनीय एवं योगदान कार्य है। इस तरह के कैंप में हम लोग हमेशा हर तरह के मदद के लिए तैयार है। डीफा फाउंडेशन के चेयरमैन डा. नूर मोहम्मद ने कहा की इस कैंप में सभी लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर दिवाकर शर्मा एडवोकेट, राम सेवक अग्रवाल, डा. अतीक समानी, डा. जाहिद अली, डा. शकील खान, शौकत अली, डा.कफील बैग, रजत अग्रवाल सी.ए, विनय जैसवाल, गजेंद्र शर्मा, प्रवीण गुप्ता ,फिरोज खान, साजिद ,इमरान , आबिद ने सहयोग किया।

कोरोना मीटर

कुल जांच:(एक अप्रैल से अब तक)

1,66,938

आज हुई जांच : 600

कुल केस :(एक अप्रैल से अब तक)

1561

नए केस : 03

स्वस्थ्य हुए : 00

सक्रिय केस : 03

आज हुई मौत:00

chat bot
आपका साथी