चिमटे से जलाते थे, घर से निकाला

कोतवाली सदर क्षेत्र के महादेव नगर मेंडू रोड की विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:56 AM (IST)
चिमटे से जलाते थे, घर से निकाला
चिमटे से जलाते थे, घर से निकाला

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली सदर क्षेत्र के महादेव नगर मेंडू रोड की विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

महादेव नगर मेंडू रोड निवासी खुशबू सिंह की शादी 13 दिसंबर 2018 को हसायन के बरसौली निवासी मनीष कुमार उर्फ मोंटी के साथ हुई थी। शादी समारोह में करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए थे, मगर ससुराली स्कार्पियो की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद कर गर्म चिपटे से जलाते थे। पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते थे। मायके वालों ने कई बार समझाया, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इसी दौरान उसने पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि उसके पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया गया। एक नवंबर को रात करीब दस बजे पिता की बीमारी का बहाना बनाकर विवाहिता व उसके पुत्र को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही जबरन उतार दिया। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे। पीड़िता के भाई ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के आने से पूर्व ही ससुराली जान से मारने की धमकी देकर चले गए। खुशबू की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति मनीष, वीरेंद्र पाल सिंह ससुर, सास सुवाता सिंह, नाना-नानी और ममिया ससुर बृजेश कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। चार दिन से लापता छात्रा का नहीं लग सका सुराग

संस, हाथरस : शहर के एक कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा चार दिन से लापता है। छात्रा के न मिलने से स्वजन काफी परेशान हैं। पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की रिपोर्ट कोतवाली सदर में दर्ज कराई है।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शहर के एक कन्या इंटर कालेज में पढ़ती है। 25 नवंबर को वह अपनी मां के साथ कालेज गई, लेकिन दोपहर में परीक्षा देकर मां के पास नहीं आई। छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। स्वजन ने छात्रा की काफी तलाश की। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर तलाशने की मांग की है। कोतवाली सदर प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी