एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा

बुधवार की देर रात को यूनियन के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया तमाम कर्मचारी एकत्रित होकर पहुंचे कोतवाली जमकर किया हंगामा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:44 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:44 AM (IST)
एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा
एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा

केस नंबर-एक

पुरदिलनगर में एंबुलेंस की हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला वीर सहाय पर ग्राम मैदामई निवासी मोनू की पत्नी ममता को स्वजन ट्रैक्टर ट्राली से चारपाई सहित लेकर आए। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। बताया कि कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। केस नंबर-दो

नौगांव के पन्नालाल की तबीयत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई। स्वजन पहले उन्हें सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कई बार एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस के न आने पर स्वजन बीमार पन्नालाल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। संवाद सहयोगी, हाथरस : तीन दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल में बुधवार की देर रात को नया मोड़ आया। यूनियन के अध्यक्ष को जबरन पुलिस के उठाने पर तमाम कर्मचारी कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा होने के बाद जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया। गुरुवार दोपहर को विभागीय अधिकारियों ने हड़ताल खत्म हो जाने की पुष्टि की, जबकि यूनियन के कर्मचारियों का आरोप था कि जबरन हड़ताल खत्म कराया गया है।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल की। तीन दिन से मंडी परिसर में कर्मचारियों के हड़ताल किए जाने से जिले में तमाम मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें निजी वाहनों के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी केंद्रों तक लाया गया। हड़ताल खत्म न होने पर एंबुलेंस कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाने काम अफसरों ने शुरू कर दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष का नागेंद्र प्रताप का आरोप है कि बुधवार की देर रात उन्हें पुलिस जबरन पकड़कर थाने ले आई, जहां अन्य साथियों के आने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ा। जिलाध्यक्ष का आरोप है जबरन हड़ताल खत्म कराया गया है। गुरुवार की सुबह मंडी परिसर से एंबुलेंस को हटाकर अपने नियत स्थान पर कर्मचारी ले गए। कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल परिसर में भी विरोध प्रदर्शन किया। सीएमओ डा. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि कर्मचारियों ने लिखकर दिया है कि हड़ताल खत्म हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी