हसायन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा

प्रक्रिया -चुनाव अधिकारी पर बूथ अध्यक्ष का चुनाव गलत होने का लगाया आरोप -सिकंदराराऊ पुरदिलनगर व अगसौली मंडल में नहीं बनी सहमति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM (IST)
हसायन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा
हसायन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा

संसू, हाथरस: भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं में मारामारी हो रही है। एक पद के लिए कई नामांकन होने के कारण सर्वसम्मति नहीं बनने से चयन नहीं हो पा रहा है। सिकंदराराऊ, अगसौली, हसायन व पुरदिलनगर में अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है। वहीं हसायन मंडल अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के दौरान हंगामा हो गया। चुनाव अधिकारी पर बूथ अध्यक्ष का चुनाव गलत कराने का आरोप लगाया।

सिकंदराराऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मूलचंद धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें पूर्व नगराध्यक्ष नीरज वैश्य, महामंत्री पकंज गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, कमल वाष्र्णेय, ललित पुंढीर व सूरज वाष्र्णेय ने नामांकन किया। कमल वाष्र्णेय, सूरज वाष्र्णेय व प्रेम अग्रवाल ने नीरज वैश्य के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया। अब पंकज गुप्ता, नीरज वैश्य व ललित पुंढीर मैदान में रह गए हैं। बैठक में 74 बूथ अध्यक्षों में से 64 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से वार्ता कर रिपोर्ट बना कर हाईकमान को भेज दी है। वहीं अगसौली मंडल के अध्यक्ष पद के लिए श्याम पुंढीर, संतोष पुंढीर, संतोष शर्मा टीकरी, योगेश परमार, राजवीर लोधी, शिवप्रताप ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी विनय कुमार शर्मा, सह चुनाव अधिकारी जितेंद्र बधौतिया ने बूथ अध्यक्षों की रायशुमारी के बाद रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है। अध्यक्षता विष्णु शर्मा ने की तथा संचालन सुबोध गुप्ता ने किया।

हसायन : भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह लोधी और सह चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी के सामने नौ आवेदन आए। इस दौरान चुनाव अधिकारी पर कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि आप की ही देखरेख में बूथ अध्यक्ष का चुनाव गलत हुआ है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नौ आवेदन आए थे, जिसमें से पांच कार्यकर्ताओं ने आवेदन वापस ले लिए। अब भगवान सिंह बघेल, यादराम सिंह छोकर, दीपक उपाध्याय, सत्यपाल सिंह दिवाकर के नाम हमारे पास आए हैं। जिन्हें जिला समिति को सौंपेंगे। उसके बाद घोषणा की जाएगी ।

पुरदिलनगर : पुरदिलनगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव पद के लिए राजवीर सिंह कुशवाह, सचिन दीक्षित, संजय दुबे, अवधराज बघेल, शिशुपाल सिह, संजय कुमार लोधी, भूपेंद्र सिंह, रामानुज कौशिक, सुरेश चंद्र सहित दस लोगों ने नामांकन किया। आखिरी समय तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह व विजय सिंह सभी आवेदन अपने साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी