अस्पताल में महिला का शव रखकर हंगामा

गिजरौली स्थित अंबे हास्पिटल में सुबह मृत पैदा हुआ था बचा दोपहर बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत आगरा में इलाज के दौरान मौत हाथरस के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 01:27 AM (IST)
अस्पताल में महिला का शव रखकर हंगामा
अस्पताल में महिला का शव रखकर हंगामा

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड गिजरौली स्थित अंबे हास्पिटल में गुरुवार को डिलीवरी को आई प्रसूता का बच्चा मृत पैदा हुआ। कुछ देर बाद प्रसूता की भी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन स्वजन उसे आगरा लेकर भागे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम को गुस्साए स्वजन ने शव हास्पिटल के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया।

गांव कलवारी निवासी प्रियंका को गुरुवार को प्रसव के लिए गिजरौली स्थित अंबे हास्पिटल में लाया गया था। जहां महिला ने आपरेशन के दौरान एक मृत बच्चे को जन्म दिया। स्वजन बच्चे का अंतिम संस्कार करने गए थे, इसी बीच महिला की भी तबीयत बिगड़ गई। डाक्टरों ने खून की जरूरत बताते हुए उसे आगरा ले जाने की सलाह दी। स्वजन महिला को आगरा के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां महिला की हालत देखकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्वजन एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि हाथरस में चिकित्सकों ने सही ढंग से इलाज नहीं किया, इसीलिए प्रियंका की हालत बिगड़ गई। स्वजन महिला के शव को लेकर हाथरस आ गए। अंबे हास्पिटल के बाहर शव रखकर हंगामा करने लगे। अस्पताल के चिकित्सक भाग गए। हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई। देर रात स्वजन शव रखकर बैठे हुए थे। दबंगों ने महिला को पीटा

संसू, हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में कुसुमा (30) पत्नी वीरा घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। कुसुमा का आरोप है कि चार लोगों ने दबंगई दिखाते हुए उसे जमकर पीटा। इससे उसे को गंभीर चोटें आई हैं। थाने में शिकायत दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी