सासनी में बनीं अस्थाई जेल में आए दो कैदी

फोटो- 29 इससे पूर्व एसपी गौरव बंसवाल ने अस्थाई कारागार का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:09 AM (IST)
सासनी में बनीं अस्थाई जेल में आए दो कैदी
सासनी में बनीं अस्थाई जेल में आए दो कैदी

संसू, हाथरस : सासनी स्थित प्रकाश एकेडमी में बनी अस्थाई जेल में कैदियों का आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इस अस्थाई जेल में दो कैदी को भर्ती कराया गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैदियों की थर्मल स्क्रींनिग की गई। इन कैदियों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएगे। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें जिला कारागार भेजा जाएगा।

दो बंदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शासन के निर्देश पर अस्थाई जेल सासनी में बनाई गई है। गुरुवार को सिकंदराराऊ के दो अभियुक्त यहां भेजे गए। अस्थाई जेल में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन कैदियों की थर्मल स्क्रींनिग कराई गई है। इन कैदियों के नमूने लिए जाएंगे। इससे पूर्व एसपी गौरव बंसवाल ने अस्थाई कारागार का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी