त्योहार पर दो दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

मेंडू रोड पर बिजली काटन मिल के निकट दुर्घटना में महिला की जान गई सादाबाद में हुए सड़क हादसे में गई बाइक सवार की जान हाहाकार।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 12:58 AM (IST)
त्योहार पर दो दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
त्योहार पर दो दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

जागरण संवाददाता, हाथरस : बुधवार की शाम हाथरस दवा लेने के आई महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सादाबाद मुरसान मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिडं़त में एक युवक की मौत हो गई।

हाथरस के कस्बा मेंडू की रूबी पत्नी मुकेश बुधवार की शाम को हाथरस में डाक्टर को दिखाने आई थीं। वह कई दिन से बीमार थीं। शाम को अकेली ही आई थी। बिजली काटन मिल चौराहा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली निवासी 32 वर्षीय अजय सिंह पुत्र बनी सिंह गुरुवार शाम को सादाबाद से पटाखे खरीदने आया था। वह आतिशबाजी खरीदकर बाइक से गांव लौट रहा था। गांव से पहले ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसके कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। अजय सिंह तथा दूसरा बाइक के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर अजय सिंह के स्वजन सीएचसी पहुंच गए थे। पेट्रोल की टंकी में मारी टक्कर, फैला डीजल

संसू, मुरसान : मुरसान के इगलास रोड स्थित पेट्रोल टंकी पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे डीजल की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दो सौ लीटर डीजल फैल गया। ट्रैक्टर का चालक पेट्रोल टंकी पर डीजल लेने के लिए आया था। इसी दौरान किसी ने ट्रैक्टर का सेल्फ दवा दिया, जिससे ट्रैक्टर अंसुतलित होकर तेजी से डीजल की टंकी से टकरा गया। डीजल नोजल मशीन का पाइप फट जाने से 200 लीटर डीजल फैल गया। वहीं पास में खड़े दो लोग भी हादसे में घायल हो गए। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। गनीमत यह रही कि बराबर में लगे पेट्रोल की पाइप लाइन फटने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी