डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नेवली में देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट व पथराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:03 AM (IST)
डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव
डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नेवली में देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट व पथराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस की सतर्कता के कारण झगड़े में किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

नेवली गांव में एक बंजारा परिवार में लड़की की शादी का समारोह चल रहा है। शादी से एक दिन पहले डांस करने के लिए घर पर डीजे लगवाया गया। डीजे पर महिलाएं डांस कर रहीं थीं। इसी बीच वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने कमेंट पास कर दिए। वे युवक दूसरे समुदाय के थे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट हो गई। पथराव होने से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां पर दबोचे गए लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि डीजे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, गनीमत रही कि इस मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट में पुलिस की दबिश

संस, हाथरस : नरेंद्र सिंह निवासी हाथरस जंक्शन दरियापुर के निकट संचालित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। गुरुवार रात बाइक से घर जा रहे थे। भोपतपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और थैला लूटकर भाग गए जिसमें करीब अस्सी हजार रुपये थे। पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। वाहन चोरों को तलाश

संस, हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर शिवम कुमार के मकान के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार को चोर ले गए। वहीं गांव रामपुर निवासी ऋषभ गौतम ने 22 दिन पूर्व ही कार खरीदी थी। बुधवार की देर रात को उनकी ईको कार भी चोरी हो गई। दोनों लोगों ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब शातिर चोरों की तलाश में दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी