हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, चार लोग घायल, तीन रेफर

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चंदपा कोतवाली के पास बुधवार की सुबह दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीन लोगों को को अलीगढ़ रेफर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:32 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:32 AM (IST)
हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत,  चार लोग घायल, तीन रेफर
हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, चार लोग घायल, तीन रेफर

जासं, हाथरस : आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चंदपा कोतवाली के पास बुधवार की सुबह दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से तीन लोगों को को अलीगढ़ रेफर किया गया।

अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र निवासी भगवान दास परिवार के अन्य लोगों के साथ आगरा जा रहे थे। सभी लोग ईको कार में सवार थे। सामने से फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के गांव जाफर निवासी लोग बोलेरो कार से गमी में शामिल होने अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। चंदपा कोतवाली के पास दोनों कारों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे की आवाज सुनकर लोग कार सवारों को बचाने दौड़ पड़े। दोनों कार सवारों को बाहर निकाला। ईको कार में सवार भगवान दास, कमल कांत शर्मा और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं बोलेरो कार का चालक गौरव भी घायल था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों कारों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सांड़ से टकराई कार, तीन घायल

संसू, हाथरस : आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर होंडा सिटी कार सांड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। कार सवार लोग आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे। बाइपास पर हादसे में 50 वर्षीय जरीना बेगम, गोसिया और 15 वर्षीय हरहम निवासीगण ऊपरकोट अलीगढ़ घायल हो गए। सभी लोग उपचार के बाद अलीगढ़ चले गए। ठोकर से गिरे ग्रामीण की मौत

संस, हाथरस : शहर से सटे गांव एवरनपुर में बुधवार की सुबह एक ग्रामीण ठोकर लगने से गिर गए और उनकी मौत हो गई। थाना हाथरस गेट के गांव एवरनपुर निवासी 50 वर्षीय मुन्नालाल खेतों की ओर से टहलने गए थे। वहां से आते समय ठोकर लगने से वह गिर पड़े। बताया जाता है कि उन्हें चक्कर आ गया था। स्वजन और गांव के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुग्गी की चपेट में आने

से बच्ची की मौत

जासं, हाथरस : हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी अनिल कुमार की एक वर्षीय बेटी घर में ही खेल रही थी, पास में ही बुग्गी खड़ी थी। बुग्गी में लगा बैल अचानक भागा, जिससे बुग्गी की चपेट में आकर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी