यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे नियंत्रण खोने पर रेलिंग से जा भिड़े मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों मृतक सूचना पाकर पहुंचे स्वजन अन्य हादसों में कई लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:05 AM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के मिढ़ावली के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खोने से सड़क किनारे की रेलिंग से जा भिड़े जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर देर शाम को मृतकों के स्वजन सादाबाद कोतवाली पहुंच गए थे।

40 वर्षीय गोरेलाल अपने छोटे भाई जगदीश निवासी गांव ऊजरा, छतरपुर (मध्य प्रदेश) यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बाइक से नोएडा की ओर से आगरा की तरफ आ रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव मिढ़ावली के निकट पहुंचे तो बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और इनकी बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को सादाबाद लाया गया। उनके पास मिले कागजात के जरिये उनके स्वजन को सूचना दी गई। शाम को स्वजन सादाबाद पहुंचे। सगे भाइयों की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में मासूम सहित तीन घायल

मथुरा मार्ग स्थित करवन नदी के पास शनिवार रात आयशर कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पवन कुमार निवासी मोहन बिहार, जयपुर तथा उसका रिश्तेदार भरत व सात वर्षीय धर्मेद्र घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पवन प्याज लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहा था।

निर्माणाधीन ओवरब्रिज से ठेले पर गिरा मजदूर, दो लोग घायल

फोटो-22-23

संस, हाथरस : तालाब चौराहे के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर लंबे समय से काम चल रहा है। रविवार दोपहर को पुल पर काम कर रहा एक मजदूर सड़क पर खड़े हाथ ठेले वाले युवक के ऊपर आकर गिरा, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल मजदूर नेत्रपाल निवासी संभल व हाथठेला लगाने वाले शंकर निवासी गिजरौली को जिला अस्पताल भेजा। मजदूर नीचे गिरा कैसे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

हादसे की रिपोर्ट कराई दर्ज

संसू, सादाबाद : राया मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े युवक पवन कुमार को 12 जून की रात को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा राजपाल सिंह निवासी सैनपुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी