खोंड़ा हजारी के बवाल में दो गिरफ्तार

जमीन विवाद में भाजपा नेता पर हमले के बाद हुआ था संघर्ष फॉलोअप -गांव खोंड़ा हजारी में एक भूखंड को लेकर हुआ था फसाद -मारपीट फाय¨रग व आगजनी से महकमे में मची खलबली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM (IST)
खोंड़ा हजारी के बवाल में दो गिरफ्तार
खोंड़ा हजारी के बवाल में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हाथरस : गांव खोंडा हजारी में जमीन के विवाद में भाजपा नेता व उनके नौकरों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फसल काटने गए नौकरों पर गांव नहरोई के लोगों ने हमला किया था।

भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा की रघुनंदन प्रसाद मेमोरियल शिक्षा समिति है, जिसकी अध्यक्ष उनकी मां निर्मला शर्मा हैं। अविन के पिता उमाशंकर का कहना है कि उन्होंने इस जगह पर सरसों बो रखी हैं। उनके नौकर फसल काटकर थ्रेसर से निकालने के लिए गए थे। वहीं पर लोगों ने हमला कर दिया। हमले की सूचना पर डॉ. अविन शर्मा भी पहुंचे। उन पर भी फाय¨रग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। मामले में वीरेंद्र उर्फ विन्ना, धर्मेंद्र व जुगेंद्र पुत्रगण वीरेंद्र, लक्ष्मी, शशी व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मारपीट में मनोज, रामू, अखिलेश, दीपक व नवनीत घायल हो गए थे। ट्रैक्टर में आग लगा दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात धर्मेद्र व जुगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा है। पुलिस पथराव करने

वालों के घर दबिश

संसू, सादाबाद : पुलिस पर पथराव के मामले में हल्का इंचार्ज की शिकायत पर 64 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस तीन दिन से लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

19 फरवरी की रात राया मार्ग पर ऊंचागांव रजबहा में गिरकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आठ फरवरी को दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह बने बरगद को कटवाने की मांग को लेकर 20 फरवरी को ऊंचागांव के ग्रामीणों ने राया मार्ग पर जाम लगा दिया था। सात घंटे तक प्रदर्शनकारी मार्ग से नहीं हटे तो पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए थे और पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें अपराध निरीक्षक उत्तम चंद पटेल घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि सहपऊ पुलिस को लेकर ऊंचागांव में दबिश दी गई थी। जल्द ही आरोपितों का पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी