मोदी की सभा में अलीगढ़ जाएंगे 20 हजार भाजपाई

पार्टी के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा भाजपा कार्यालय पर बैठक कर दिए दिशा-निर्देश हुआ स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM (IST)
मोदी की सभा में अलीगढ़ जाएंगे 20 हजार भाजपाई
मोदी की सभा में अलीगढ़ जाएंगे 20 हजार भाजपाई

जासं, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए जनपद से करीब 20 हजार कार्यकर्ता बसों एवं अन्य वाहनों के जरिए मंगलवार को अलीगढ़ जाएंगे। पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में हुई बैठक में जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जिला प्रभारी ने सभा के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। संचालन हरिशंकर राणा भूरा पहलवान ने किया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, चौ. नत्थी सिंह, ब्रजेश चौहान , रामवीर सिंह भैया, सुनीता वर्मा, रत्नेश चटर्जी, नंदनी देवी, मोहित बघेल, विष्णु बघेल, अविनाश तिवारी, राम कुमार वर्मा, शरद माहेश्वरी, राजेश सिंह गुड्डू, अनुज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि हाथरस शहर से भाजपा कार्यकर्ताओं की 100 से अधिक छोटी निजी गाड़ियां से रैली में जाएंगी।

चौ.देवेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत

संसू, सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने जनपद का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर स्थानीय चौधरी चरण सिंह पार्क मे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया।

यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा नेता संजय सिंह, प्रीति चौधरी भी साथ थे। हाथरस रोड स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज पर कार्यकर्ताओं से देवेंद्र ने परिचय प्राप्त किया। यहां पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल तथा किशोर जायसवाल ने प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पाराशर, मंडल अध्यक्ष बिसावर हरवीर सिंह प्रधान ने भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी ने भी प्रतीक चिह्न भेंट किया।

chat bot
आपका साथी