ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, दंपती की मौत, नौ घायल

हादसे में नौ लोग घायल तीन गंभीर अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती फतेहाबाद के गांव जगराजपुर का परिवार हरिद्वार से लौट रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 02:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 02:00 AM (IST)
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, दंपती की मौत, नौ घायल
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, दंपती की मौत, नौ घायल

जासं, हाथरस : मंगलवार को तड़के हाईवे पर रुहेरी के पास बोलेरो और ट्रक में भीषण भिड़ंत से बोलेरो सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हैं। बोलेरो सवार लोग गंगा स्नान कर आगरा लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में चल रहा है।

आगरा के फतेहाबाद के गांव जगराजपुर निवासी जयप्रकाश यादव परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। सोमवार की रात गंगा स्नान कर घर को चले थे। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में रुहेरी के पास मंगलवार को तड़के पौने चार बजे ट्रक व बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। गाड़ी टकराते ही बोलेरो सवारों में चीख-पुकार शुरू हो गई। इसी बीच ट्रक का चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला।

टक्कर इतनी तेज थी कि जगराजपुर निवासी 48 वर्षीय बेबी पत्नी जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय जयप्रकाश यादव व इनके दो पुत्र 18 वर्षीय विक्रांत व 24 वर्षीय शैलेंद्र सिंह के अलावा 10 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र रजत को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज, अलीगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान जयप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।

शेष घायल 22 वर्षीय रजत पुत्र जयप्रकाश यादव, 20 वर्षीय सोनम देवी पत्नी रजत, सात वर्षीय रिमझिम पुत्री रजत, आठ वर्षीय दर्पण पुत्र शैलेंद्र सिंह, तनु पुत्री हृदेश, तीन वर्षीय अर्जुन पुत्र शैलेंद्र सिंह को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टंी दे दी गई थी।

chat bot
आपका साथी