सच्चे साथी होते हैं वृक्ष, मिलकर करें पौधारोपण

दैनिक जागरण की मुहिम आओ रोपें अछे पौधे से प्रेरित होकर आगे आए सामाजिक संगठन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:22 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:22 AM (IST)
सच्चे साथी होते हैं वृक्ष, मिलकर करें पौधारोपण
सच्चे साथी होते हैं वृक्ष, मिलकर करें पौधारोपण

संवाद सहयोगी, हाथरस: जिले को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण की मुहिम 'आओ रोपें अच्छे पौधे' को जन सहयोग मिल रहा है। इस जनआंदोलन को सफल बनाने के लिए कई संगठनों ने अभियान शुरू कर दिए हैं। हाथरस के अंतराष्ट्रीय हिदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल सहित कई संगठन इस अभियान में सहभागिता करेंगे।

दैनिक जागरण की ओर से जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिले के करीब दो संगठनों के प्रमुखों ने आगे आते हुए पौधारोपण मुहिम में पौधे रोपने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है।

अंतराष्ट्रीय हिदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने 27 जून को दो-दो पौधे रोपने के निर्देश सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिए हैं। वहीं अखिल भारतीय हैहयवंशी परिषद के महामंत्री महेश वर्मा ने 30 जून को इस मुहिम के तहत पौधारोपण करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से कहा है। इनका कहना है

वृक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए पौधारोपण जरूर करना चाहिए। पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल समय-समय पर बहुत जरूरी है।

-भंवरपाल सिंह, छात्र प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। इस समय पौधारोपण अभियान चल रहा है। हम सभी को पौधे लगाकर इसमें सहयोग करना चाहिए।

-पंकज अग्रवाल, समाजसेवी अपील-

वनों से चलता जीवन,

वृक्षों से ही रहेंगे वन

मानव जीवन में वनों का महत्व रहा है। मनुष्य के साथ यह सभी जीवधारियों के सच्चे साथी हुआ करते हैं। वन क्षेत्र के विस्तार के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। यह सरकारी अभियान मानकर नहीं बल्कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। पौधों को लगाने के बाद उन्हें ट्रीगार्ड से सुरक्षित करना भी जरूरी है। उसके बाद उनमें समय-समय पर पानी देते रहें, इससे वह वृक्ष बनने लगेंगे। उसके बाद इनसे हरियाली के साथ आक्सीजन भी मिलेगी।

-विवेकानंद गंगवार ईओ नगर पालिका, हाथरस।

chat bot
आपका साथी