वृक्ष दे रहे जीवन को संजीवनी, आओ करें पौधारोपण

दैनिक जागरण के अभियान में रोपे गए 1691 पौधे पीपल बरगद और अन्य प्रजाति के पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 06:16 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 06:16 AM (IST)
वृक्ष दे रहे जीवन को संजीवनी, आओ करें पौधारोपण
वृक्ष दे रहे जीवन को संजीवनी, आओ करें पौधारोपण

जासं, हाथरस : दैनिक जागरण के 'एक पौधा जिदगी के लिए' अभियान को अपार समर्थन मिल रहा है। शहर से लेकर गांव तक के लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसका नतीजा यह रहा है कि गुरुवार को 1691 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन पौधों की देखभाल का भी संकल्प भी लिया गया।

शहर के बागला इंटर कॉलेज के प्रांगण में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने प्रथम पौधा रोपकर किया। उसके बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार आमोरिया व जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया। इसके उपरांत माध्यमिक शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर 10 पौधे लगाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. राजेश कुमार शुक्ला, मंडलीय मंत्री देवेंद्र यादव, शकील अहमद, यतेंद्र कुमार सिंह, कुश कटारा, सुभाष वर्मा, केपी सिंह, प्रवीण कौशिक, डा. देवेंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, संजीव सेंगर, जितेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, चंद्रगुप्त मौर्य, राम चरन सिंह वकील, मोहनलाल, चंद्र प्रकाश, संजय प्रकाश, जयदेव उपस्थित रहे।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज देवीनगर में कालेज परिसर के अलावा रोड पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर 450 पौधे विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए। विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह सेंगर, डायरेक्टर तरुण विजय सेंगर, मनोहर सिंह, पंचायत देवीनगर प्रधान डॉ. प्रतिभा सिंह, अमित कुमार, पूनम सेंगर, आशुतोष सारस्वत, कन्हैया सारस्वत, सत्यम, यशपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सुमन कुमारी, पूनम सेंगर, किशनपाल सिंह, डा. सुमित सेंगर मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी व ब्रज कला केंद्र हाथरस शाखा की ओर से 10 पौधों का रोपण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व ब्रज कला केंद्र की सचिव बीना गुप्ता एडवोकेट ने इनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, श्याम बाबू चितन, दीपक, रफी बाबा, देवी सिंह, ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी, अनुज शर्मा, विकास चौधरी, गिरिराज सिंह गहलौत, राम ब्रिज सिंह एडवोकेट, प्रदीप अंजाना, प्रदीप पंडित, देवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, शशि गुरु, मुकेश शर्मा का सहयोग रहा।

सिकंदराराऊ में दैनिक जागरण की पहल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में सेनानी स्मारक पर 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भाई कामता प्रसाद शर्मा, चेतन पंडित, योगेश भारद्वाज, बंटी यादव, विशाल यादव, विशाल कश्यप, संदीप शर्मा, रामकुमार गुप्ता मौजूद थे।

सिकंदराराऊ के खेल मैदान पर पैंथर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों की ओर से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने 50 पौधे लगाए। पौधे लगाने वालों में आकाश कुमार, ध्रुव, लव यादव, निसार अली, मोहसिन कुरैशी मौजूद थे।

पुरदिल नगर क्षेत्र के ग्राम जरेरा में प्रशासन ने चरागाह की 32 बीघा जमीन खाली कराई है, जिसमें दस हजार से अधिक पौधे लगेंगे। जहां गुरुवार को दैनिक जागरण के अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाए गए। इसमें वन दारोगा श्रीचंद्र का योगदान रहा। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशील कुमार व समाजसेवी चेतन शर्मा ने भाग लिया।

सासनी में राही फाउंडेशन के सदस्यों ने नगला रतना स्थित प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न तरह के 50 पौधे लगाए। उन्होंने सभी पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी ली है। इस मौके पर अरविद तोमर, पीएन शर्मा, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विकास शर्मा मौजूद थे,

सादाबाद में दैनिक जागरण के अभियान के तहत गुरुवार को त्यागी कृषि फार्म के तत्वावधान में स्थानीय कई मंदिर प्रांगण में अंकित त्यागी उर्फ गौरव के नेतृत्व में शीशम, आम, पीपल, पाकड़, बरगद, अशोक, नीम, आमला, बेल पत्थर सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

पौधारोपण कर वनों के

महत्व के बारे में बताया

जासं, हाथरस : वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नवीपुर रोड स्थित जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएफओ चंद्र प्रताप सिंह व रेंजर शोभाराम ओझा, वन दारोगा महीपाल सिंह, भवन भूषण शर्मा, जितेंद्र सिंह, वन दारोगा रणवीर सिंह, वन दारोगा राजकुमार, हरिओम व अन्य के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विनीता दुबे, शिल्पी शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर उदिशा शर्मा, ललितेश, आदित्या शर्मा का सहयोग रहा।

वन विभाग ने भी रोपे पौधे

फोटो- 17

संसू, सादाबाद : वन विभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गांव दगसह प्रधान विनोद कुमार अन्य ग्रामीणों तथा वनविभाग के सादाबाद रेंज के स्टाफ की उपस्थिति में पौधारोपण का शुभारंभ किया गया।

chat bot
आपका साथी