आंधी से गिरा पेड़, डेढ़ घंटे जाम रहा हाईवे

पेड़ गिरने से सासनी में क्षतिग्रस्त हुई कैंटर गाड़ी सादाबाद व सासनी में झमाझम बारिश।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:55 AM (IST)
आंधी से गिरा पेड़, डेढ़ घंटे जाम रहा हाईवे
आंधी से गिरा पेड़, डेढ़ घंटे जाम रहा हाईवे

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में दोपहर में आई आंधी से पेड़ गिर जाने से सासनी में हाईवे करीब एक घंटा तक जाम रहा। वहीं सादाबाद सहित दोनों जगह हुई झमाझम बारिश से कस्बों की सड़कें व गलियों में जलभराव से रास्ते बंद हो गए।

गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे आंधी शुरू हो गई। शहर में चारों ओर धूल ही धूल दिख रही थी। दिन में ही लोगों को अंधेरा नजर आने लगा। इसके साथ ही यहां हल्की बूंदाबांदी करीब बीस मिनट तक होती रही। यह हाल मुरसान, सहपऊ व सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर क्षेत्र में भी रहा। उसके बाद धूप व छांव के बीच आंखमिचौली शाम तक चलती रही। गलियों में जलभराव,

मैन होल में गिरे लोग

संसू, सादाबाद : कस्बे में करीब एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई। मुख्य सड़कों व गलियों में नालियां चोक होने से मोहल्ला सुभाष गली समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। आनंद नगर में मैन होल खुला होने के कारण कई वाहन और राहगीर गिरने से चौटिल हो गए। सासनी में भी जलभराव

संसू, सासनी : कस्बे में दोपहर के समय आई आंधी के चलते हाईवे पर बिजलीघर के निकट सड़क के किनारे खड़ पेड़ टूट कर वहां खड़े कैंटर पर गिर गए जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आवागमन रुक गया। करीब डेढ़ घंटा तक आवागमन रुका रहा। पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पेड़़ गिरने से हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूट गए। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से कस्बा एवं इंडस्ट्रीज एरिया की सप्लाई ठप हो गई। इसके साथ ही ब्लाक परिसर, तहसील, नगर के बाजार और गलियों में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी