दुर्घटना में घायलों को पहुंचाएं अस्पताल, मिलेगा पुरस्कार

थाने में देनी होगी दुर्घटना में घायलों की सूचना एक साल में अधिकतम पांच बार मिलेगा पुरस्कार।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:32 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:32 AM (IST)
दुर्घटना में घायलों को पहुंचाएं अस्पताल, मिलेगा पुरस्कार
दुर्घटना में घायलों को पहुंचाएं अस्पताल, मिलेगा पुरस्कार

संस, हाथरस : अब दुर्घटना में घायलों से दूर भागने की जरूरत नहीं है। घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना आपके लिए सम्मान के साथ लाभ का सौदा भी साबित होगा। इसके लिए आपको सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। फिर डरना कैसा, आगे आएं, किसी का जीवन बचाएं।

सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभागीय अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली जनहानि को कम करने के लिए सरकार की ओर से यह सराहनीय कदम उठाया गया है। रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित गुड सेमेरिटन संगोष्ठी में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर लोग निर्धारित समय पर उपचार नहीं मिलने से जान गंवा देते हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े घायलों को लोग पुलिस के भय व किसी तरह की समस्या में पड़ने से बचने के लिए मदद को आग नहीं आते। पीड़ित को सड़क पर पड़ा तड़पता रहता है। एआरएम शशीरानी व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने और इसकी सूचना नजदीकी थाने में देनी होगी। ऐसे लोगों को नेक आदमी यानि गुड सेमेरिटन मानकर उन्हें पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये मिलेंगे। नेक आदमी अधिक होने पर पुरस्कार की धनराशि सब में बराबर बांट दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे एक लाख पुरस्कार

दुर्घटना में एक से अधिक घायल व्यक्तियों के निकलने पर संबंधित सभी को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 10 सेमेरिटन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यह धनराशि आनलाइन बैंक खातों में पहुंचेगी। इसका चयन करने वाली जिलास्तरीय कमेटी में पुलिस अधीक्षक, सीएमओ व एआरटीओ शामिल रहेंगे।

chat bot
आपका साथी