आज बिरज में होली रे रसिया..

होली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह व उल्लास है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:41 PM (IST)
आज बिरज में होली रे रसिया..
आज बिरज में होली रे रसिया..

जासं,हाथरस: होली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह व उल्लास है। बाजारों में होली का रंग दिखाई दे रहा है। कोरोना के एक साल बाद आयोजित त्योहार को मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में चिप्प, पापड़ ही नहीं गुझिया, मठरी व पिचकारी की डिमांड हो रही है।

शनिवार की सुबह से ही शहर के घंटाघर, नजिहाई बाजार, कमला बाजार, हनुमान चौक, नयागंज , मेंडू गेट पर रंग-गुलाल की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। ऐसे में बच्चे मुखोटा, पिचकारी खरीदते दिखे। वहीं लोगों को हल्का खुशबूदार गुलाल व स्प्रे भी भाया। इसकी बाजारों में डिमांड रही। जिस कारण देर रात तक बाजारों में भीड़ रही। वहीं देहातों में भी जमकर रंग-गुलाल की बिक्री रही। हालांकि कोरोना महामारी को लेकर सशंकित हैं, लेकिन फिर भी वे पूरी तैयारियां कर रहे है।

इधर, मठरी, बेसन के सेव, गुझिया व नमकीन की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोग इनकी खरीद करते हुए नजर आए। अब महिलाएं रेडीमेड सामान ही खरीद रहे है।

रंगों के त्योहार पर इस बार गुलाल व स्प्रे की डिमांड है। लोग रंगों को कम खरीद रहे हैं। ऐसे में मास्क पर भी जोर दिया जा रहा है।

विशाल, दुकानदार

-कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं

जिले में कोरोना की गाइड लाइन के पालन पर प्रशासन का पूरा जोर है। पालिका ने लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है, ताकि दो गज की दूरी के साथ मास्क की जरूरी पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि, लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क भी बहुत ही कम लगा रहे हैं।

गूलरियों की हुई बिक्री

होली से पूर्व शनिवार को बाजारों में गोबर से निर्मित गूलरियों की बिक्री हुई। यह गूलरियां तीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी। वहीं कंडी,दीपक भी बाजार में सजे नजर आए। लोग गोबर काष्ठ भी पूजन के लिए खरीदते दिखे। इन्हीं से घर-घर में होलिका दहन होता है।

chat bot
आपका साथी