मेले में बताएंगे नई तकनीक से खेती करने के टिप्स

29 सितंबर को किसान मेले में लगेंगे किसानों के स्टाल 2022 तक अन्नदाता की आय दोगुनी कराने की मशक्कत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:57 AM (IST)
मेले में बताएंगे नई तकनीक से खेती करने के टिप्स
मेले में बताएंगे नई तकनीक से खेती करने के टिप्स

संवाद सहयोगी, हाथरस: केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अन्नदाता की 2022 तक आय दोगुनी किए जाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी जुटी हुई है। इसी के तहत आगामी 29 सितंबर को मंडी समिति में किसान मेला लगाया जाएगा।

उप कृषि निदेशक एचएन ¨सह ने बताया कि जनपद में फसल उत्पादन रणनीति के तहत नवीनतम कृषि यंत्रों के प्रदर्शन, लाभार्थी किसानों में इनके वितरण व आगामी रबी फसल की तैयारी के लिए एक दिवसीय जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन 29 सितंबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रांगण में होगा। आयोजन मंडलायुक्त अजयदीप ¨सह की अध्यक्षता में होगा। कृषि, मत्स्य, पशुपालन, ¨सचाई, लघु ¨सचाई, भूमि संरक्षण, उद्यान, बैंक, कृभको, इफको, नहर, नलकूप, कृषि विज्ञान, कृषि रक्षा, कृषि प्रसार आदि विभागों की स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक से अवगत कराकर खेती करने के टिप्स दिए जाएंगे। जिलाधिकारी डा.रमाशंकर मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से प्रतिभाग किए जाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी