मोदी के कार्यक्रम में जिले से हजारों भाजपाई हुए शामिल

जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से गए हजारों कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए कई दिनों से चल रहीं थी तैयारियां।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:07 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 04:07 AM (IST)
मोदी के कार्यक्रम में जिले से हजारों भाजपाई हुए शामिल
मोदी के कार्यक्रम में जिले से हजारों भाजपाई हुए शामिल

टीम जागरण, हाथरस : अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में यहां से हजारों भाजपाइयों ने भाग लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से पहुंचे। जनपद में 20 हजार भाजपाइयों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया था।

सासनी में ग्राम समामई के निकट हाईवे स्थित ढाबा से बसों को सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बीजेपी का झंडा दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इसके लिए कई दिन से क्षेत्र में जन संपर्क चल रहा था। इस मौके पर मदन फौजी, सतेन्द्र सिंह, भूरा पहलवान, अविनाश तिवारी, ध्रुव शर्मा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, आशुतोष पाठक, प्रवीन वर्मा, राजू कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

हाथरस नगर की ओर से भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों और कार से गए। इस मौके पर वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, अर्जुन बाल्मीकि, सुरेश चौधरी, दिनेश शर्मा, अशोक गोला, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, भूपेंद्र कौशिक,नरेश गुप्ता, हरीश सेंगर उपस्थित थे।

सिकंदराराऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बसों तथा अन्य वाहनों को अलीगढ़ के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्रजेश सिंह चौहान, नीरज वैश्य, योगेश परमार, दीपक उपाध्याय, राजवीर कुशवाह, पंकज गुप्ता, कमलनयन वाष्र्णेय, नितिन पुंढीर, नरेंद्र सिंह जादौन, राजू सूफी, कृष्णा यादव, देवदत्त वर्मा, रेशम पाल सिंह, अजय प्रताप सिंह, प्रिस गुप्ता, लोकेश जादौन, मोनू माहेश्वरी, विपिन लाल, शशिवाला वाष्र्णेय मौजूद थीं। हसायन से पूर्व नगर अध्यक्ष व मनोनीत सभासद भगवान सिंह बघेल ने वाहनों को रवाना किया।

सादाबाद से भाजपा कार्यकर्ता बस और निजी वाहनों से भाग लेने गए थे।

सादाबाद में भाजपा का

प्रबुद्ध सम्मेलन आज

संसू, सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 15 सितंबर को मथुरा मार्ग स्थित फौजी गार्डन में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में कोआपरेटिव के चेयरमैन व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी तेजवीर सिंह, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन के संयोजक राजेंद्र चौधरी व सह संयोजक अंकुश गौड़ ने बताया कि सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक, अधिवक्ता व अन्य प्रमुख प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी