घेर में आग लगने से हजारों का नुकसान

संसू, हाथरस : सहपऊ क्षेत्र के ग्राम लोधई में पशुओं के घेर में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:48 AM (IST)
घेर में आग लगने से हजारों का नुकसान
घेर में आग लगने से हजारों का नुकसान

संसू, हाथरस : सहपऊ क्षेत्र के ग्राम लोधई में पशुओं के घेर में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गांव लोधई के मोहनलाल बघेल पुत्र बलराम बघेल ने अपने पशुओं के लिए छप्पर डालकर घेर बना रखा था। शनिवार की सुबह उनके छप्पर में आग लग गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घेर मे बंधे पशुओं को खोला गया। घेर में रखा पशुओं का दाना, चारपाई, बिस्तर आदि सहित हजारों रुपये का सामान जल गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचन्द्र का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है।

रघनिया में भी लगी आग

सासनी : शनिवार की देर शाम गांव रघनिया में अज्ञात कारणों से नोहरे में आग लग गई। भगवती प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव रघनिया का गांव के निकट पशु आदि बांधने के लिए घेर बना हुआ है, जिसमें पशुओं का चारा, लकडी, कंडे, करब आदि रखे थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे नोहरे में रखी करब एवं लकड़ी आदि सामान में आग लग गई। धुआं एवं आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने घेर में बंधे पशुओं को बाहर निकाला, तब तक आग से कई पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी