राम मंदिर ट्रस्ट के भूमि खरीद में कोई विवाद नहीं : राघवाचार्य

जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज बोले- 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम मंदिर।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:54 AM (IST)
राम मंदिर ट्रस्ट के भूमि खरीद में कोई विवाद नहीं : राघवाचार्य
राम मंदिर ट्रस्ट के भूमि खरीद में कोई विवाद नहीं : राघवाचार्य

जासं, हाथरस : अयोध्या के जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की भूमि की खरीद में कोई विवाद नहीं है। खरीद के लिए सारी औपचारिकताएं वैधानिकता के साथ पूरी की गई हैं। एग्रीमेंट के समय जमीन के दाम कम थे। बैनामा हुआ तो दाम बढ़ गए थे। उसी के आधार पर खरीद की प्रक्रिया पूरी हुई है। राम को न मानने वाले विरोधी ही खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सुर्खियों में आना चाहते हैं। श्रीराम मंदिर के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है। पांच एकड़ जमीन में 60 फुट गहरा आधार तैयार किया जा रहा है। 2023 तक सरयू नदी के किनारे राम मंदिर तैयार हो जाएगा और पूरा परिसर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

बुधवार को स्वामी राघवाचार्य शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में कोई रुकावट नहीं है। सभी कार्य तेजी से चल रहे हैं और समय पर पूरा होगा। राम मंदिर परिसर के लिए अभी और जमीन की जरूरत है। आसपास जो पुराने भवन बने हुए हैं। उन्हें दूसरी जगह विस्थापित कर मुआवजा देने के साथ मंदिर परिसर को विस्तार दिया जाएगा। इससे पूर्व स्वामी जी का उद्यमी रामकुमार अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य भक्तों ने स्वागत किया।

सबसे श्रेष्ठ है हिदू

धर्म में जन्म लेना

संस, हाथरस : नगर मठ मंदिर प्रमुख भागवताचार्य श्रवण महाराज ने भागवत कथा का पाठ गांव तुरसैन में किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जन्म श्रेष्ठ है और उससे भी श्रेष्ठ सनातन धर्म में जन्म लेना है। इसमें सनातन धर्म की रक्षा संस्कृति और संस्कार रक्षा, गो माता की रक्षा, मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र के लिए समर्पण और हिदुओं के सभी मान बिदुओं की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। इसमें विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, नगर अध्यक्ष मनोज वाष्र्णेय, सुरेंद्र सिसोदिया, जिला सह संयोजक, सोनू भारती नगर सह संयोजक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी