15 क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं हैं, किसान परेशान

मंडी के क्रय केंद्र पर कई दिनों नहीं है बारदाना अपनी फसल बेचने को परेशान हैं क्षेत्र के किसान।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:13 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:13 AM (IST)
15 क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं हैं, किसान परेशान
15 क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं हैं, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, हाथरस : क्रय केंद्रों पर बारदाना अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते मंडी में स्थित क्रय केंद्रों पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहात क्षेत्रों में बारदाने की समस्या पहले से ही बनी हुई है।

किसानों का गेहूं खरीदने के लिए सरकार द्वारा क्रय केंद्रों की व्यवस्था की गई। जिले में इसके लिए 54 क्रय केंद्रों में से करीब 15 केंद्रों पर बारदाना की समस्या बनी हुई है। मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं होने से किसानों को गेहूं बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं समय से गेहूं गोदामों में नहीं रखे जाने से भी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं पड़ा हुआ है। देहात क्षेत्रों के सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, सहपऊ, हसायन व मुरसान क्षेत्रों में क्रय केंद्रों पर असुविधाओं को लेकर किसान परेशान हैं। विपणन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बारदाना की समस्या को दूर किया जा रहा है। जहां कमी हैं वहां पर भी इसकी व्यवस्था की जा रही है।

पुरदिलनगर: क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से बारदाना नहीं है। इसके चलते क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून नजदीक आने से किसानों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। खेड़िया कला, बरसौली, बपंडई, सुल्तानपुर सहित कई गांव के किसान इससे परेशान हैं। एफसीआइ के जिला प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन में बारदाना केंद्रों पर पहुंच जाएगा। गरीबों की चाय मीठी करेगी योगी सरकार

जासं, हाथरस : कोरोना काल में सरकार गरीबों को तीन किलो चीनी रियायती दर पर देगी। प्रतिमाह एक-एक किलो के हिसाब से सरकार ने एकमुश्त तीन किलो चीनी देने का आदेश जारी कर दिया है। एफसीआइ गोदामों से चीनी का उठान भी शुरू हो गया है। संभवत: माह के दूसरे चरण के राशन वितरण के साथ ही 20 जून को अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी दी जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राशन की दुकानों से दो साल पहले चीनी मिलनी बंद हो चुकी है, परंतु कोरोना काल में जनपद के 15 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों को सरकार ने तीन महीने के लिए प्रतिमाह एक-एक किलो चीनी देने का निर्णय लिया है। बीते वर्ष भी सरकार ने कोरोना की पहली लहर के दौरान तीन किलो चीनी अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दर पर दी थी। सरकार ने तय किया है कि सभी अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी दी जाएगी। चीनी का उठान गोदामों से शुरू हो गया है। सभी राशन की दुकानों तक चीनी जल्द पहुंच जाएगी।

chat bot
आपका साथी