श्रम मंत्री तक पहुंच गई लेबर कॉलोनी वालों की आवाज

श्रम मंत्री से सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर की बात।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:21 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:21 AM (IST)
श्रम मंत्री तक पहुंच गई लेबर कॉलोनी वालों की आवाज
श्रम मंत्री तक पहुंच गई लेबर कॉलोनी वालों की आवाज

जासं, हाथरस : श्रम प्रवर्तन अधिकारी की ओर से लेबर कॉलोनी निवासी लोगों को कार्रवाई के नोटिस देने की आवाज अब लखनऊ तक पहुंच गई है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से वार्ता की। इसके बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन को भी अवगत कराया है। मंत्री की ओर से उपायुक्त श्रम से वार्ता कर कार्रवाई न कराने का आश्वासन दिया गया है।

रविवार को फोन पर हुई बातचीत में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को यहां के लोगों के हालात के बारे में बताया। कहा गया कि 1956 में हाथरस में अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी की स्थापना हुई थी। यहां रहने वाले लोगों की ओर से किराया लगातार दिया जाता रहा है। इसके बावजूद यहां बने आवासों का 40-42 साल से रंगाई-पुताई व सफाई के अलावा अन्य रखरखाव का काम बंद है। लोगों ने अपने खर्च पर यहां की दुर्दशा को सुधारा है। श्रम विभाग ने सुविधाएं देना तो दूर गृह कर वसूलने, रसीद काटने तक की व्यवस्था सालों से नहीं की है। आरोप है कि विभाग ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनके साथ एसपीएस चौहान, राजेश सिंह गुड्डू, रामवीर सिंह, ललित उपाध्याय, किशन सिंह, वीरेंद्र सिंह, नौनिहाल सिंह मौजूद रहे। बता दें कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाथरस की ओर से यहां रहने वाले लोगों को अवैध निर्माण व अतिक्रमण व आवंटन निरस्त संबंधी नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में यहां के लोग पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से भी मिल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी