शहीद पार्क में 151 फुट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

शहीद भगत सिंह पार्क में 151 फुट ऊंचा झंडा लगाया जा रहा है। यह झंडा रात में रंगीन रोशनी से जगमग होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:41 AM (IST)
शहीद पार्क में 151 फुट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा
शहीद पार्क में 151 फुट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

एआरएस आजाद, हाथरस : शहीद भगत सिंह पार्क में 151 फुट ऊंचा झंडा लगाया जा रहा है। यह झंडा रात में रंगीन रोशनी से जगमग होगा। गाजियाबाद की निजी फर्म को निर्माण का ठेका मिला है। नगर पालिका ने पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया है।

आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क 50 वर्ष से बदहाल था। इसमें लगी प्रतिमा जर्जर हो गई थी। नगर पालिका ने शहर के इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास कराया। इसके बाद पार्क में निर्माण कार्य शुरू करा दिया। करीब 1000 वर्गगज जगह में यह पार्क बनाया जा रहा है। इसके पास रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया है। इससे पार्क के पास जगह बढ़ गई है।

14 लाख में बन रहा झंडा :

शहीदों की याद दिलाने के लिए इस पार्क में 151 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। करीब 14 लाख रुपये की कीमत से यह झंडा गाजियाबाद की कंपनी तैयार कर रही है। देश में झंडे तैयार करने वाली इसी कंपनी के इंजीनियर झंडा लगाने के लिए आएंगे। रात के समय यह रंगीन रोशनी से दूर से ही चमकते हुए लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। जयपुर से आएंगी शहीदों की प्रतिमा

डीआरबी के सामने शहीद पार्क में शहीदों की तीन प्रतिमाएं लगेंगी। इनमें भगतसिंह की पांच फुट के अलावा राजगुरु व सुखदेव की 3-3 फुट की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इन प्रतिमाओं को जयपुर की एक कंपनी तैयार कर रही है। इस भव्य पार्क को करीब 50 लाख की धनराशि से बनाया जा रहा है। जिले का यह सबसे सुंदर पार्क होगा। 15 अगस्त को लहराएगा

151 फीट ऊंचा ध्वज

नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा बताते हैं कि शहीद पार्क के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस पार्क को जुलाई के अंत तक तैयार करा लिया जाएगा। उसके बाद 15 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 151 फीट ऊंचे झंडे को फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी