डेढ़ घंटे में ही घर साफ कर गए चोर

संस, हाथरस : कलवारी रोड स्थित गणेश सिटी में बंद घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। केवल डेढ़ घंटे के लिए घर बंद रहा। इतनी ही देर में ताले टूट गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:04 AM (IST)
डेढ़ घंटे में ही घर  साफ कर गए चोर
डेढ़ घंटे में ही घर साफ कर गए चोर

संस, हाथरस : कलवारी रोड स्थित गणेश सिटी में बंद घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। केवल डेढ़ घंटे के लिए घर बंद रहा। इतनी ही देर में ताले टूट गए।

सादाबाद के मोहल्ला चावड़ वाला के रहने वाले पवन पारासर की सादाबाद में ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम है। बच्चों की पढ़ाई के चलते पिछले चार महीने से वे हाथरस में कलवारी रोड स्थित गणेश सिटी में रह रहे हैं। पवन अपनी दुकान पर थे। दोपहर को पत्नी व बच्चे बहनोई को देखने श्यामकुंज, आगरा रोड आए थे। दोपहर तीन बजे घर पर ताला लगाया था। शाम साढ़े चार बजे जब ये लोग घर पहुंचे तो होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने पति को सूचना दी। घटना पर लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि प्लॉट खरीदने के दौरान सिक्योरिटी के नाम पर उनसे रुपये लिए गए, लेकिन यहां सिक्योरिटी के नाम पर कुछ नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पहले भी इस कॉलोनी में फौजी के मकान में चोरी हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी