भीषण गर्मी ने निकाला पसीना, आज से बारिश होने की उम्मीद

सूरज के तेवर शनिवार को भी नरम दिखाई नहीं दिए। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM (IST)
भीषण गर्मी ने निकाला पसीना, आज से बारिश होने की उम्मीद
भीषण गर्मी ने निकाला पसीना, आज से बारिश होने की उम्मीद

जासं, हाथरस : सूरज के तेवर शनिवार को भी नरम दिखाई नहीं दिए। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोग पसीना बहाते रहे। मौसम विभाग की मानें तो आज से तीन दिन बारिश की संभावना है। उधर, बारिश न होने से किसान मायूस हैं, धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।

जुलाई का दूसरा सप्ताह समाप्त हो गया है और तीसरा चल रहा है। अभी जनपद में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। लगातार गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में बिजली की कटौती लोगों को और परेशान कर रही है। पंखे और कूलर भी गर्म हो रहे हैं। शहर से लेकर गांवों में लोग गर्मी से व्याकुल दिखाई दे रहे हैं। शनिवार का दिन वीकेंड क‌र्फ्यू के कारण बाजार बंद रहा। इस कारण अधिकांश लोग घरों के अंदर थे। उन्हें घर में रहकर गर्मी झेलनी पड़ी। गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाश रहे हैं। वहीं युवक नहर और स्विमिग पूल में नहाकर राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। इस दौरान मूसलधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो शहर से लेकर गांव के लोगों को राहत मिलेगी। किसानों को पानी की सबसे अधिक जरूरत हैं क्योंकि वे धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।

रात को बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

: दिन भर चिलचिलाती धूप से परेशान रहे लोगों को रात की बूंदाबांदी ने और परेशान कर दिया। इससे उमस और बढ़ गई। हवा न चलने से दिक्कत हो रही थी। आसमान में बादल छाए हुए हैं, देर रात के बाद बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी