जिले के टॉप टेन सूची का शातिर बंदी, तमंचा बरामद

संस हाथरस जिले में एक महीने से शातिर अपराधियों को पकड़कर जेल भेजने का अभियान चल रहा है। जिले के टॉप टेन सूची में शामिल शातिर एवं हाथरस जंक्शन के हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार को दबोचा। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:04 AM (IST)
जिले के टॉप टेन सूची का  शातिर बंदी, तमंचा बरामद
जिले के टॉप टेन सूची का शातिर बंदी, तमंचा बरामद

संस, हाथरस : जिले में एक महीने से शातिर अपराधियों को पकड़कर जेल भेजने का अभियान चल रहा है। जिले के टॉप टेन सूची में शामिल शातिर एवं हाथरस जंक्शन के हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार को दबोचा। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट मनोज कुमार शर्मा व उनकी टीम गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे सीर रोड नगला अलगर्जी गंदे नाले की पुलिया से जिले के टाप-10 अपराधी व थाना हाथरस जंक्शन के हिस्ट्रीशीटर जगवीर पुत्र रामगोपाल निवासी सोखना को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि जगवीर शातिर अपराधी है और पूर्व में हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, चौथ वसूली व गैगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। उसपर 13 मुकदमे हाथरस गेट थाने में पंजीकृत हैं। जेल से लाकर लिया गया दुष्कर्म के आरोपित का डीएनए सैंपल

संस, हाथरस : कोतवाली मुरसान से जुड़े एक गांव के युवक ने गांव की ही लड़की से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर जेल भेज दिया था। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने जेल से जिला अस्पताल लाकर आरोपित का डीएनए सैंपल दिलवाया।

दरअसल अभियुक्त का दावा है कि उसने दुष्कर्म नहीं किया ही नहीं, जबकि लड़की लगातार आरोप दोहरा रही है। कोतवाली मुरसान इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि तीन महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त की डीएनए जांच कराई जा रही है। दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

संस, हाथरस : पिछले दिनों मुरसान के एक गांव की किशोरी ने दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का आरोप युवक व उसके दोस्त पर लगाया था। परिजनों का आरोप था कि युवक व उसका दोस्त किशोरी को मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गया था, जहां किशोरी के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने वांछित मुख्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी