पत्नी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

कैंसर पीड़ित पत्नी का निधन होने के बाद मायके गाजियाबाद में किया गया था अंतिम संस्कार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM (IST)
पत्नी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत
पत्नी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

संवाद सूत्र, हाथरस : पत्नी का अंतिम संस्कार कर गाजियाबाद से लौट रहे व्यक्ति की सासनी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटा-बेटी और चालक गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह हादसा रविवार रात दो बजे सासनी में पराग डेयरी के पास हुआ।

थाना हाथरस जंक्शन के गांव धतरोई निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पेशे से किसान थे। वह वर्तमान में हाथरस के कृष्णा नगर में रह रहे थे। उनकी पत्नी नीता कैंसर से पीड़ित थीं और तीन महीने से गाजियाबाद में भर्ती थीं। गाजियाबाद में ही उनका मायका है। रविवार को नीता की मौत हो गई। उनका गाजियाबाद में ही अंतिम संस्कार कर लक्ष्मण सिंह, उनके बेटे हर्ष और बेटी यामिनी रविवार रात को गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे पराग डेयरी के पास अज्ञात वाहन से उनकी ईको कार की भिड़ंत हुई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सिंह, बेटा हर्ष, बेटी यामिनी सेंगर और चालक दिगंबर सिंह को सीएचसी लाया गया। यहां से चारों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लक्ष्मण सिंह की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटा, बेटी और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार दोपहर बाद उनका शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पार कर रहे वृद्ध

को बाइक ने रौंदा, मौत

फोटो: 26 व 27

संसू, सादाबाद : कोतवाली सादाबाद के गांव धनौली में सोमवार की तड़के खेतों पर जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली निवासी 74 वर्षीय प्रताप सिंह सोमवार की सुबह करीब पांच बजे अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वृद्ध को सड़क पार करनी थी, तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने वृद्ध को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्वजन पहुंचे। रिपोर्ट अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी