घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, मिला शव

घर के अंदर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव छानबीन में शुरू दीपावली से पूर्व त्योहार उठाने के लिए आया था अपने पैतृक घर।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:19 AM (IST)
घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, मिला शव
घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, मिला शव

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर नई बस्ती में शुक्रवार शाम एक घर में खून से लथपथ व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसका गला रेता गया है। सूचना पर सीओ सिकंदराराऊ सहित इलाका पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक व डाग स्क्वाड टीम ने भी मौके पर जाकर छानबीन की।

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर निवासी 45 वर्षीय राकेश पुत्र लालाराम अपने परिवार के लोगों के साथ मुंबई में रहकर सिलाई का काम करते थे। कुछ माह पूर्व मां की मौत हो जाने पर दीपावली पर खोटा त्योहार होने के कारण वह अपने गांव रामपुर आए थे। तब से घर पर अकेले ही रह रहे थे। शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक टेलर से राकेश की बातचीत हुई। उसके बाद किसी ने उन्हें पूरे दिन आते-जाते नहीं देखा। शाम के वक्त जंगले से झांककर देखा गया तो घर के अंदर खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह व हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी रितेश कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात की सूचना मृतक के स्वजन को दी गई। सिकंदराराऊ निवासी मृतक के भांजे संदीप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी। शरीर पर थे चोटों के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक के सिर व गर्दन में चोट के निशान थे। किसी धारदार चीज से प्रहार करके हत्या की गई है। डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से छानबीन की। इसके साथ ही कमरे के अंदर दीवारों पर लाल निशान बने हुए थे। घटनास्थल पर रोटी सेंकने के तवे पर खून के निशान लगे हुए थे। इनका कहना है

मृतक के भांजे की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। किस वजह से हत्या की गई, इसकी छानबीन की जा रही है।

रितेश कुमार, थाना प्रभारी, हाथरस जंक्शन। नौ दिन में हुई दूसरी हत्या

शुक्रवार शाम को घर के अंदर खून से लथपथ व्यक्ति का शव मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में लगातार वारदात हो रही हैं। पिछले नौ दिन में दो हत्याएं हो चुकी हैं। कोतवाली सदर क्षेत्र के भूरापीर इलाके से गांव गढ़ी जैनी का 40 वर्षीय बंटी पुत्र निरंजन लाल लापता हो गया था। कोतवाली सदर में अपहरण का मुकदमा स्वजन ने दर्ज कराया था। लापता हेयर ड्रेसर का शव हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया की पोखर में 24 नवंबर की दोपहर को बरामद हुआ था।

chat bot
आपका साथी