बागला अस्पताल के महिला वार्ड को गोद लेगी पालिका

चेयरमैन ने किया बागला अस्पताल में जाकर सर्वे अस्पतालों को गोद लेने का जारी हुआ है शासनादेश।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 01:17 AM (IST)
बागला अस्पताल के महिला वार्ड को गोद लेगी पालिका
बागला अस्पताल के महिला वार्ड को गोद लेगी पालिका

संवाद सहयोगी, हाथरस : विषम परिस्थितियों में नागरिकों को राहत देने के लिए उ.प्र. सरकार के शासनादेश के तहत नगरीय क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को नगर निकायों को गोद लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नगर पालिका हाथरस ने बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला वार्ड को गोद लेने का निर्णय लिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सोमवार को पालिका की टीम के साथ बागला अस्पताल का सर्वे किया। बताया कि सरकार के आदेशों का पालन किया जाएगा। इस अस्पताल का महिला वार्ड जर्जर हालत में है। इसे ठीक कराने के बाद उसमें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठनों के साथ नगर पालिका अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देगा। इसमें छोटे बच्चों से लेकर 15-16 साल तक के बच्चों को चिकित्सा का लाभ दिलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि कोविड काल में शासन की सभी गाइड लाइन का पालन पालिका द्वारा किया जा रहा है। इसमें डंबर सिंह, एमसी शर्मा, सुशील मोहन, देवेंद्र कुमार, योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह मौजूद थे। वेलफेयर सोसाइटी की पहल, सादाबाद में खुला रोटी बैंक

संवाद सहयोगी, हाथरस: संस्कार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सादाबाद में भी रोटी बैंक की शुरुआत सोमवार से कर दी गई। इस संस्था की ओर से गरीबों व जरूरतमंदों को दोनों वक्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसे संस्था की सराहनीय पहल बताया जा रहा है।

जिले में वेलफेयर सोसाइटी के जरिये सामाजिक कार्याें में बढ़चढ़ कर सहभागिता की जाती है। शहर में यह संस्था कई वर्ष से रोटी बैंक चला रही है। गरीबों व जरूरतमंदों को सुबह व शाम को भोजन के पैकेट वितरित किए जाते हैं। यह सेवा कार्य लगातार चल रहा है। कोरोना काल में भी संस्था ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। उसके इस कार्य से शहर में कोई गरीब भूखा नहीं सोता। संस्था की टीम साढ़े चार वर्ष से गरीबों की सेवा कर रही है।

अब सादाबाद में : सादाबाद में रोटी बैंक की शुरुआत करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक ने बताया कि छह माह पूर्व मुरसान में रोटी बैंक शुरू की गई थी। उसके बाद अब सादाबाद में इसे शुरू किया गया है। इसमें दीपक भारद्वाज, राहुलदेव शर्मा, कमलकांत, अनिल कुमार, रिकू अग्रवाल, सौरभ भट्ट, यश गुप्ता, वैभव जैसवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी