262 प्रधानों की सूची ब्लाक दफ्तर पर चस्पा, शपथ आज

कोरोना के प्रोटोकॉल को देखते हुए जूम एप के जरिए दिलाई जाएगी प्रधानों को शपथ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:12 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:12 AM (IST)
262 प्रधानों की सूची ब्लाक दफ्तर पर चस्पा, शपथ आज
262 प्रधानों की सूची ब्लाक दफ्तर पर चस्पा, शपथ आज

जासं, हाथरस : शुक्रवार की सुबह 11 बजे जनपद के सभी ब्लाक कार्यालयों पर सहायक विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले गुरुवार को 262 संघटित प्रधानों की सूची ब्लाक दफ्तर पर चस्पा कर दी गई है।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने गुरुवार को सभी सहायक विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि नव निर्वाचित प्रधानों की सूची एक-एक ग्राम पंचायत सचिव को भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का प्रारूप खंड विकास कार्यालय में सुरक्षित रखा जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोपहर 11 बजे से होने वाली शपथ के दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाए। शपथ ग्रहण के साथ ही नव निर्वाचित प्रधानों को अवगत करा दिया जाए कि डीएम रमेश रंजन प्रधानों के साथ पहली बैठक 20 जून को वर्चुअल माध्यम से लेंगे। इसकी भी पूरी तैयारियां अभी से कर ली जाएं। कन्याओं का पूजन कर सम्मानित किया

संसू, सिकंदराराऊ : क्षेत्र के गांव आलमपुर में चल रही भागवत कथा में कथावाचक आचार्य सत्येंद्र कुमार शास्त्री और प्रमोद कुमार शास्त्री ने वैदिक रीति से यज्ञ कराया। मुख्य अतिथि सपा नेता दिनेश लोधी ने कथाव्यास को शॉल ओढ़ाकर और 21 कलश धारण करने वाली कन्याओं का पूजन कर उनको उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव सिंह प्रधान, भानु प्रताप सिंह, चंद्रवीर सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, नागेश कुमार आर्य, रजनीकांत, जगवीर सिंह, राहुल, योगेंद्र प्रताप, हरेंद्र, यशपाल सिंह मुखिया मौजूद रहे। वेंडर एसोसिएशन की

जिला कार्यकारिणी भंग

संसू, सिकंदराराऊ : आल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव को अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र स्टांप वेंडरों के हित में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे।

chat bot
आपका साथी