आंखें नम कर गई भरत मिलाप की लीला

रामलीला महोत्सव के तहत प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन चल रहा है। इसमें शनिवार की रात रामलीला ग्राउंड स्थित बाड़े में भगवान राम के अयोध्या वापसी के दौरान भरद्वाज आश्रम पहुंचने अयोध्या में भरत मिलाप सरस्वती पूजन आदि लीलाओं का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:14 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:14 AM (IST)
आंखें नम कर गई भरत मिलाप की लीला
आंखें नम कर गई भरत मिलाप की लीला

संस, हाथरस : रामलीला महोत्सव के तहत प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन चल रहा है। इसमें शनिवार की रात रामलीला ग्राउंड स्थित बाड़े में भगवान राम के अयोध्या वापसी के दौरान भरद्वाज आश्रम पहुंचने, अयोध्या में भरत मिलाप, सरस्वती पूजन आदि लीलाओं का मंचन किया गया। डींग के कामां से आए कलाकारों ने इन लीलाओं को मनोहारी मंचन किया। आचार्य मुरारीलाल शर्मा ने कथा का मर्म समझाया। भरत मिलाप लीला के मंचन को देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सुबह के समय बाड़े में हो रही रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया।

भरत मिलाप देख भर आईं लोगों की आखें श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में जवाहर बाजार में हुआ भरत मिलाप लीला का मार्मिक मंचन।

सादाबाद : कस्बे की रामलीला में शनिवार शाम भरत मिलाप का मार्मिक मंचन किया गया। इसमें लोग भावुक हो गये। भगवान श्रीराम, हनुमान के स्वरूपों की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ रामलीला समिति अध्यक्ष सुनील गौतम ने किया। रावण वध के बाद माता सीता व भाई लक्ष्मण को लेकर भगवान राम अयोध्या लौटे। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान अयोध्यावासियों ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद राम भरत मिलाप की लीला का मंचन हुआ। भरत मिलाप का मंचन देख लोग भावुक हो गए। धूमधाम से निकाली गई

श्रीराम की विजय यात्रा

फोटो- 44

संस, हसायन : रामलीला महोत्सव के तहत के शनिवार की शाम श्रीराम की विजययात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। विजययात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी के अलावा राधा-कृष्ण के स्वरूपों का मनमोहक ²श्य, भगवान शिव की झांकी प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार में होते हुए दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर जाकर मोहल्ला जाटवान बहोरन, पथवारी मंदिर पर पहुंची। जहां समापन हुआ। भागवत कथा के श्रवण से

दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

फोटो- 46

संसू, सादाबाद : श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कोटा मुरसान में किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने सहभागिता करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण के दौरान सात्विक बातों को जीवन में धारण करना चाहिए। इसके श्रवण से शरीर के साथ मानसिक कष्टों का हरण हो जाता है। इसमें दीपू चौधरी, सुमित चौधरी, रामसहाय चौधरी, बलुआ चौधरी, कलोदी चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी