प्रथम डोज से संतृप्त होने वाले गांव के प्रधान होंगे सम्मानित

संवाद सहयोगी हाथरस कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए एक नवंबर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 01:18 AM (IST)
प्रथम डोज से संतृप्त होने वाले गांव के प्रधान होंगे सम्मानित
प्रथम डोज से संतृप्त होने वाले गांव के प्रधान होंगे सम्मानित

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए एक नवंबर से क्लस्टर माडल-2.0 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। क्लस्टर माडल -2.0 से संबंधित गाइड लाइन अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद की ओर से जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेजी गई है।

टीकाकरण का होगा आकलन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने बताया कि नए क्लस्टर माडल में जहां वर्तमान व्यवस्थाएं यथावत लागू रहेंगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाने के लिए पहले लेखपालों के जरिए टीकाकरण का आकलन कराया जाएगा। उसके बाद कवरेज के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग पार्टनर संस्थाओं के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करेगा। क्लस्टर माडल-2.0 लागू करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने के लिए फ्लैक्सी टाइमिग व्यवस्था के तहत शाम को आठ से दस बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि रोजगार की व्यस्तता के चलते टीकाकरण केंद्रों पर न पहुंच पाने वाले लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। वर्तमान में लागू टीकाकरण व्यवस्थाएं, फिक्स बूथ, क्लस्टर एप्रोच और मेगा वैक्सीनेशन डे आदि यथावत रहेंगी। कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के मुताबिक जनपद के सभी राजस्व ग्रामों में वैक्सीन की पहली डोज का आकलन लेखपाल करेंगे। फिर उसी आधार पर 95 प्रतिशत या उससे अधिक, 80 से 95 प्रतिशत और 80 प्रतिशत से कम प्रथम डोज टीकाकरण वाले ग्रामों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। सबसे पहले 80 प्रतिशत से अधिक प्रथम डोज टीकाकरण वाली दोनों श्रेणियों के ग्रामों को संतृप्त किया जाएगा और जिस गांव के सौ फीसद लाभार्थियों को पहली डोज लग जाएगी, उसे 'प्रथम डोज संतृप्त गांव' कहा जाएगा। प्रथम डोज से संतृप्त होने वाले गांव के प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दोनों डोज पूर्ण करने वाले गांव को 'कोविड सुरक्षित गांव' की संज्ञा दी जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स, शिक्षा, पंचायती राज, आइसीडीएस, ग्राम विकास विभाग आदि के सहयोग से तीसरी श्रेणी वाले ग्रामों को भी प्रथम डोज संतृप्त ग्राम की श्रेणी में लाया जाएगा। सीएमओ को बताई मरीजों की समस्या

जासं, हाथरस : शहर व गाव देहात के बागला अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वजन बामौली हाउस आगरा रोड आवास पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि बागला अस्पताल में स्वजन 2-3 दिन से भर्ती हैं। उन्हें सही तरीके से इलाज नहीं मिल रहा है। डाक्टर उन्हें एक बार देख कर चले जाते हैं, फिर कोई देखभाल नहीं होती। इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। मरीज बुखार से तड़प रहे हैं। उन्हें न समय से दवाई दी जा रही है, न टाइम से डाक्टर देख रहे हैं। रामेश्वर उपाध्याय परिवारीजनों के साथ बागला अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर उनका हाल चाल लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी से वार्ता की। कहा कि समय-समय पर मरीज की देख- रेख होनी चाहिए। सभी मरीजों को दवाई समय से मिलनी चाहिए।

160 बूथों पर 5408 लोगों को लगा टीका

संस, हाथरस: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। गुरुवार को 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 1615 लोगों को प्रथम टीका लगा। 2198 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 524 लोगों को प्रथम व 1071 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी