फीचर फिल्म की शूटिग में दिखाया रिश्तों का अहसास

ब्रज फिल्म बंधु एसोसिएशन के बैनर तले फीचर फिल्म जन्म-जन्म का बंधन की शूटिग प्रकाश टैक्सटाइल्स परिसर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM (IST)
फीचर फिल्म की शूटिग में दिखाया रिश्तों का अहसास
फीचर फिल्म की शूटिग में दिखाया रिश्तों का अहसास

जासं, हाथरस : ब्रज फिल्म बंधु एसोसिएशन के बैनर तले फीचर फिल्म 'जन्म-जन्म का बंधन' की शूटिग प्रकाश टैक्सटाइल्स परिसर में हुई। फिल्म एक शादी पर आधारित है। युवक-युवती का पहले रिश्ता तय हो जाता है। अचानक परिस्थितियां ऐसी आती हैं कि रिश्ता टूट जाता है। फिर शादी दूसरी जगह हो जाती है। हीरो का रोल इसमें अलीगढ़ के भूपेंद्र सिंह ने किया है, वहीं अभिनेत्री की भूमिका पूजा जांगड़ ने निभाई है। फिल्म के निर्माता भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद कामेडियन मस्तराम की भूमिका निभाई है। बागले की दुनिया धारावाहिक में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका निभाने वाले सत्यव्रत मुद्गल ने मुखिया जी की भूमिका निभाई है। सावधान इंडिया धारावाहिक के सुजैल खान ने विलेन की भूमिका निभाकर रोमांचित किया है। इसके अलावा रवि पटेल, विनय गौतम, जगदीश व सोनू भी सहयोगी की भूमिका में हैं। संस्कारवान बनाती हैं

कृष्ण की लीलाएं

संस, हाथरस : रामलीला महोत्सव के तहत रामलीला ग्राउंड स्थित बाड़े में गुरुवार को काली की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। आचार्य मुरारीलाल शर्मा ने लीला का महत्व बताया। इसके विभिन्न प्रसंगों का उन्होंने मनोहारी वर्णन किया। सुबह के समय रासलीला में कृष्ण की लीलाओं का मंचन कलाकारों ने किया। सुबह आठ बजे से दस बजे तक इस लीला का आयोजन किया जा रहा है। कलियुग में राम नाम

ही सबसे बड़ा सहारा

संसू, सिकंदराराऊ: गांव महौ में मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि कलियुग में राम नाम ही सबसे बड़ा सहारा है। राम का नाम तो राम से भी बड़ा है, जिस राम नाम को पत्थर पर लिखने से पत्थर भी तैर गए, उसी राम नाम के उच्चारण से ही हमारे पाप कटते हैं।

chat bot
आपका साथी