खेल-तमाशे व झूलों से सजने लगा मेला परिसर

आठ दिन तक जगमगाएगा पुरानी कलक्ट्रेट परिसर लोगों को एक ही जगह मिलेगा कई तरह का सामान।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:47 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:47 AM (IST)
खेल-तमाशे व झूलों से सजने लगा मेला परिसर
खेल-तमाशे व झूलों से सजने लगा मेला परिसर

संवाद सहयोगी, हाथरस : पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में सजावट शुरू हो गई है। इसमें झूले व खेल तमाशे भी लगाए जा रहे हैं। रविवार को भी मजदूर कार्य करने में लगे हुए थे। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व पालिका के अधिकारी भी समय-समय पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

दीपावली मेले का आयोजन शहर के बीचोंबीच स्थित पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गंदगी के ढेर व जर्जर पड़े भवन के चलते यहां से गुजरना भी लोग मुनासिब नहीं समझते थे। मेले के आयोजन को लेकर नगर पालिका ने जेसीबी से ऊबड़-खाबड़ पड़ी जगह को समतल कराकर वहां पर प्रतिदिन सफाई कार्य शुरू कराया है। यहां पर खेल तमाशे, झूले वालों ने अपने सामान लगाने शुरू कर दिए हैं। दुकानों के लिए भी फड़ व स्थान सुरक्षित करने के लिए बैरिकेडिग लगाई जा रही है। 28 को होगा मेले का शुभारंभ

छोटे दुकानदार, स्ट्रीट व फुटपाथी वेंडरों की आय बढ़ाने के लिए ही इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 28 अक्टूबर को किया जाएगा। यह मेला दीपावली पर्व तक चलेगा। मेले में झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन, बच्चों के छोटे आयटम भी उपलब्ध होंगे। सामान की बिक्री के लिए मीना बाजार भी लगाया जाएगा। इसके अलावा कठपुतली, स्थानीय लोक गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इनका कहना है

नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट वेंडर, हाथठेले वाले व छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाने को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों द्वारा स्टाल, दुकानें लगेंगी। खेल, तमाशों के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी मेला में होंगे।

- आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

chat bot
आपका साथी