ब्लाक प्रमुख की बदसलूकी पर भड़के ब्लाक कर्मचारी

हसायन ब्लाक प्रमुख की बदसलूकी से नाराज ब्लाक कर्मचारियों ने एलान किया है कि ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे जनपद के ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:50 AM (IST)
ब्लाक प्रमुख की बदसलूकी पर भड़के ब्लाक कर्मचारी
ब्लाक प्रमुख की बदसलूकी पर भड़के ब्लाक कर्मचारी

संसू, हाथरस : हसायन ब्लाक प्रमुख की बदसलूकी से नाराज ब्लाक कर्मचारियों ने एलान किया है कि ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे जनपद के ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मनरेगा स्टाफ एवं विकास खंड हसायन के कर्मचारियों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

बताया गया कि गत दिवस ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र से सभागार में अभद्रता की थी। मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया गया। इसपर निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी शनिवार को ब्लाक हसायन पर दोपहर 11 बजे से धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। वर्जन

मनरेगा में फर्जी तरीके से 20 लोगों के कार्य में 100 लोग दर्शाए जा रहे हैं। प्रमाणपत्र बनाने के लिए अवैध उगाही की जा रही है। शिकायतें मिल रही हैं। आरोपों को झुठलाने के लिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

धर्मेंद्रपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख हसायन

सफाईकर्मी और ईओ में कहासुनी, धक्का-मुक्की

संसू, मुरसान : मुरसान नगर पंचायत के ईओ से एक सफाई कर्मचारी की शुक्रवार को कहासुनी हो गई। सफाइकर्मी ने ईओ पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे के दखल के बाद मामला शांत हुआ।

वाकया मुरसान नगर पंचायत परिसर का है। ईओ स्वदेश आर्य अपने दफ्तर में बैठे थे तभी एक सफाई कर्मी उनके पास आया और अपनी नियुक्ति को लेकर ईओ से कहासुनी करने लगा। सफाईकर्मी का आरोप है कि ईओ ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। हंगामा और शोरगुल सुन अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। सफाईकर्मी को वहां से हटाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी की नियुक्ति मृतक आश्रित में कुछ महीने पहले नगर पंचायत मुरसान में हुई थी। वह चाहता था कि उसे उसकी योग्यता के अनुसार ग्रुप सी में नौकरी मिले। विवाद की जानकारी पर एसडीएम सदर नगर पंचायत कार्यलय पहुंचे। मामले की जानकारी की। ईओ ने एसडीएम के समक्ष सफाई कर्मी द्वारा धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। इधर ईओ स्वदेश आर्य का कहना है कि कोई कहासुनी या धक्का-मुक्की नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी