राष्ट्र की रक्षा युवाओं का कर्तव्य : हितेश्वर

राष्ट्र की रक्षा युवाओं का कर्तव्य है। आज जागने और समझने की आवश्यकता है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों की बढ़ रही संख्या देश के हित में नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM (IST)
राष्ट्र की रक्षा युवाओं का कर्तव्य : हितेश्वर
राष्ट्र की रक्षा युवाओं का कर्तव्य : हितेश्वर

संसू, हाथरस : राष्ट्र की रक्षा युवाओं का कर्तव्य है। आज जागने और समझने की आवश्यकता है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों की बढ़ रही संख्या देश के हित में नहीं है। यह समय सजग रहते हुए राष्ट्र-जागरण करने का है। बलिदानी परंपरा ने यह सिखाया है कि जागा हुआ हिदू अपना कर्तव्य किए बिना नहीं रह सकता। ये बातें सिकंदराराऊ में राष्ट्र चेतना यात्रा के नेतृत्वकर्ता अघोर मठ नाथ संप्रदाय के महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ ने पंत चौराहे पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास गुप्ता ने की। संचालन विवेकशील राघव ने किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ का फूल माला, स्मृति चिह्न से स्वागत किया गया। कुलवीर यादव, राम प्रताप सिंह चौहान, सनी गौतम, अजय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, उमेश शर्मा, गोविद ठाकुर, आकाश पुंढीर, दिलीप कुमार, महेंद्र कुमार, सुरजीत यादव, प्रदीप कुमार, अंकुश गुप्ता, यतेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे। आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन

फोटो-34

संसू, सासनी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन गीतांजलि इंटर कालेज में कराया गया। अध्यक्षता मोहित नंदन ने की। विधिवत समापन सोमवार की देर शाम कराया गया, जिसमें सासनी खंड के 10 मंडलों व नगर का प्रतिनिधित्व रहा। नौ दिन तक चले शिविर में 42 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। शिविर में अनुशासन, संघ पद्धति, व्यक्ति निर्माण, समाज में व्यक्ति की भूमिका जैसे विषय प्रमुख रहे। मुख्य वक्ता विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु ने संघ के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। सुनील कौशल महाराज ने हिदू राष्ट्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम चरण में वर्ग कार्यवाहक प्रवीण कुमार ने वर्ग का प्रतिवेदन ज्ञापित किया। संचालन खंड कार्यवाहक कपिल कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी