बिना व्यवस्था काट दी कॉलोनी, अब जलभराव झेल रहे वाशिदे

मुख्य द्वार पर कॉलोनी के बाहर हो रहा है जलभराव इगलास रोड स्थित कॉलोनी में परेशान हैं वाशिदे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:29 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:29 AM (IST)
बिना व्यवस्था काट दी कॉलोनी,  अब जलभराव झेल रहे वाशिदे
बिना व्यवस्था काट दी कॉलोनी, अब जलभराव झेल रहे वाशिदे

संवाद सहयोगी, हाथरस : कालोनाइजरों द्वारा बड़े-बड़े सपने दिखाकर लोगों को महंगे रेट पर प्लॉट बेच दिए गए। यहां पर सड़क, पेयजल व पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। अब यहां रिहायशी क्षेत्र बन जाने से जगह-जगह जलभराव हो रहा है। इसने कॉलोनी निवासियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

इगलास अड्डा के करीब एक कॉलोनी बनाई गई थी। करीब 15 साल इस कॉलोनी को बने हुए हो गए। यहां पर पानी की निकासी को कोई व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या अक्सर बनी रहती है। अब कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही जलभराव हो गया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सड़क तक भरे पानी के चलते वाहन स्वामियों को भी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत होने के बाद भी समस्याओं के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इनका कहना है

कॉलोनी के सामने काफी दिनों से जलभराव हो रहा है। बारिश के दिनों में तो यहां समस्या और बढ़ जाती है। गेट के सामने पानी भर जाने से बाहर आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

-पप्पू सिंह, स्थानीय निवासी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ही यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिला प्रशासन से लेकर पालिका में भी शिकायत की गई है।

-ब्रजेश कुमार, स्थानीय निवासी सीमा विस्तार के बाद कुछ क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हुए हैं। इनमें ऐसी कॉलोनियां भी शामिल हैं, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शिकायतें मिलने पर पालिका द्वारा समस्याओं दूर किया जा रहा है।

-डा.विवेकानंद गंगवार, ईओ

chat bot
आपका साथी