अब प्रत्याशियों के एजेंट बना रहा है प्रशासन

जिला पंचायत सदस्य प्रधान बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM (IST)
अब प्रत्याशियों के एजेंट  बना रहा है प्रशासन
अब प्रत्याशियों के एजेंट बना रहा है प्रशासन

जागरण संवाददाता, हाथरस: जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद जांच, वापसी, चुनाव चिह्न के वितरण के बाद अब मतदान अभिकर्ता बनाए जा रहे हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव चिह्न के वितरण के बाद अब मतदान अभिकर्ता बनाए जा रहे हैं। कलक्ट्रेट से लेकर ब्लाक स्तर पर अभिकर्ता बनाए जाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट और ब्लाक हाथरस, सादाबाद, सहपऊ, सासनी, मुरसान, सिकंदराराऊ,हसायन पर दिनभर प्रत्याशियों के एजेंटों की भीड़ लगी रही। प्रशासन मतदान से पहले सभी काम निपटाना चाहता है ताकि बाद में मतदान कराने में ऐन वक्त पर कोई दिक्कत न आ सके।

आपराधिक छवि के व्यक्ति नहीं बनेंगे अभिकर्ता

आपराधिक छवि के व्यक्ति को प्रत्याशी अपना मतगणना अभिकर्ता नहीं बना सकेंगे। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं हो इसका ध्यान रखा जाएगा। अगर किसी पर कोई मामला लंबित है, तो इसकी लिखित जानकारी प्रशासन को दी जाएगी। सब कुछ मिलान के बाद फिर प्रत्याशी को इसका लिखित प्रमाण पत्र देना होगा।

मकानों पर होर्डिंग्स लगाने वालों पर लगेगा टैक्स: शहर में अब मकानों या प्रतिष्ठानों पर होर्डिंग्स व बैनर लगाने पर शुल्क देना होगा। इसके लिए नगर पालिका ने शहर में चिह्नांकन शुरू कर दिया है।

नगर पालिका द्वारा शहर में लगे होर्डिंग्स से खिलाफ गुरुवार से अभियान शहर में शुरू किया गया है। नगर पालिका ने अब पालिका क्षेत्र में आने वाले मकानों व प्रतिष्ठानों पर लगने वाले होर्डिंग्स व बैनर पर भी सख्ती कर दी है। अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार के निर्देश पर पालिका की एक टीम गठित की है। इस टीम ने राजीव शुक्ला के नेतृत्व में सादाबाद व मुरसान गेट वार्डों में होर्डिंग्स व बैनर लगे स्थानों का चिह्नांकन किया। पालिका ने शहर को सादाबाद, मुरसान, सासनी व किला गेट सहित चार वार्डों में बांटा। घरों व प्रतिष्ठानों पर होर्डिंग्स लगाने वालों से पांच गुना शुल्क लिया जाएगा। नगर पालिका द्वारा शहर में अवैध होर्डिंग्स व बैनर हटाने का कार्य शुक्रवार को भी किया गया। इसके तहत मथुरा रोड से लेकर हतीसा स्थित हाईवे तक लगे होर्डिंग्स व बैनर को लिफ्टिग मशीन द्वारा पालिका कर्मियों द्वारा हटाया गया। ईओ ने बताया कि शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स व बैनर हटाए जा रहे हैं। वहीं घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे होर्डिंग्स व बैनर लगाने पर किराया पालिका को देना होगा।

chat bot
आपका साथी