जमीन के विवाद में बोनई में मारपीट, दस घायल

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बोनई में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:45 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:45 AM (IST)
जमीन के विवाद में बोनई  में मारपीट, दस घायल
जमीन के विवाद में बोनई में मारपीट, दस घायल

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बोनई में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव भी हुआ, जिसमें पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना हाथरस जंक्शन के गांव बोनई निवासी प्यारेलाल व मुकेश में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह प्यारेलाल भूसा लेकर जा रहे थे, तभी उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। लाठियों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

ये लोग हुए घायल : ममता देवी, खुशबू, शारदा, पूजा, इंद्रवती, प्यारे लाल, विजेंद्र, दुर्गेश, मुर्कीलाल व संजय घायल हो गए। इनका कहना है

प्यारेलाल व मुकेश के मध्य प्लाट के विवाद मारपीट हुई थी। दस लोग घायल हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

राजीव यादव, इंस्पेक्टर, हाथरस जंक्शन।

गर्भवती पत्नी और उसके

भाई से मारपीट, हंगामा

संस, हाथरस : कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा में गर्भवती व उसके भाई के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला का उपचार जिला अस्पताल में कराया।

मुरसान क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व नगला भोजा के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक पत्नी को परेशान करता था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाहिता के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। विवाहिता ने फोन करके अपने मायके जानकारी दे दी। विवाहिता का भाई मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि विवाहिता के भाई के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। डायल 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और युवक को मुक्त कराया। विवाहिता व उसके पक्ष के लोग एकत्रित होकर पहले आगरा रोड पुलिस चौकी पहुंचे, फिर कोतवाली सदर आए। पुलिस ने महिला का उपचार करा दिया था। इंस्पेक्टर अरविद राठी का कहना है महिला के भाई को बंधक बनाने की बात गलत है। पति-पत्नी के मध्य विवाद हुआ था। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी