जनहित योजनाओं के बारे में जनता को बताएं : विधायक

संसू हाथरस सिकंदराराऊ में भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने सोमवार को पंत चौराहा स्थित कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन करके निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:51 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
जनहित योजनाओं के बारे में  जनता को बताएं : विधायक
जनहित योजनाओं के बारे में जनता को बताएं : विधायक

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने सोमवार को पंत चौराहा स्थित कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन करके निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाएं और जनता से जुड़ें। सरकार द्वारा शुरू किए गए जनहित के कार्यक्रमों से लोगों को भलीभांति अवगत कराएं और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, जगदीश गाँधी, बलवीर सिंह, राजकुमार, राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गंगाराम कुशवाह, मोतीलाल मौजूद रहे। सादाबाद में पूर्व मेयर का स्वागत

संसू, सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को कूपा रोड स्थित गार्डन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर व भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने कहा कि प्रदेश में 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अब इसी को ध्यान में रखकर काम करना है। प्रदेशमंत्री बनने के बाद सादाबाद में पहली बार आने कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर का गुलदस्ता भेंटकर जोशीला स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने व संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, मथुरा प्रसाद गौतम, अनिल पाराशर, हमवीर सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह, बबलू गौतम, नवीन गौतम, दिनेश त्यागी, योगेंद्र पचोरी, पवन अग्रवाल, अनुपम जिदल, ओमवीर सिंह प्रधान, राजकुमार प्रधान सहित तीनों मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी