शिक्षक ही होता है राष्ट्र की अनमोल धरोहर : डा.वीरेंद्र

सादाबाद के आरबी कालेज में भाजपा के शिक्षक सम्मेलन में बोले ब्रज प्रांत संयोजक शिक्षकों का किया गया सम्मान।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 01:49 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 01:49 AM (IST)
शिक्षक ही होता है राष्ट्र की  अनमोल धरोहर : डा.वीरेंद्र
शिक्षक ही होता है राष्ट्र की अनमोल धरोहर : डा.वीरेंद्र

संसू, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हाथरस रोड स्थित आरबी कालेज आफ इंस्टीट्यूट परिसर में किया गया। इसमें तमाम शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में कालेज के चेयरमैन ने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

संयोजक डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शिक्षकों का सही रूप में सम्मान करना जानती है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री ने बताया कि सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षक सम्मेलन आयोजित कराए जा रहे हैं और उसी के तहत यहां भी यह शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया है। कहा कि आने वाले चुनाव में शिक्षकों की प्रमुख भूमिका रहेगी, क्योंकि देश जिन परिस्थितियों से उठा है, उसमें निश्चित रूप से शिक्षकों का बड़ा योगदान है। इससे पहले सह संयोजक पुष्पेंद्र पचौरी ने सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र संयोजक डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, सह संयोजक पुष्पेंद्र पचौरी, जिला संयोजक जितेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। यहां पर कालेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने सभी शिक्षकों को पटका पहनाकर प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। संचालन रमेश चंद्र गौतम ने तथा अध्यक्षता धर्मेंद्र गौतम ने की। जगबीर सिंह, अरुण शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र सारस्वत, अशोक चौधरी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद थे। अब मिस्ड काल से बढ़ा रहे भाजपा का परिवार

संसू, सादाबाद : भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान के तहत लोगों को मिस्ड काल के माध्यम से सदस्यता दिलाई जा रही है। मंगलवार को बस स्टैंड पर मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया।

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि यहां भी कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत आने वाले विधानसभा चुनाव में रंग लाएगी। अभियान चुनाव जीत के लिए कारगर साबित होगा। इसलिए कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करते रहें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, राजेंद्र चौधरी, हमवीर सिंह, सुधीर गर्ग, सुनील गौतम, किशोर जैसवाल, दीपक बधौरिया, ओमवीर सिंह प्रधान, हिमांशु गोयल, अनुज सिघल, हर्ष वर्मा, जयदेव चौधरी, कमल उपाध्याय मौजूद रहे।

हसायन : कस्बे के श्री हनुमान इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने मिस्ड काल के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता जिला सहसंयोजक रामूप्रसाद शर्मा ने की। अभियान में सतपाल सिंह, राज कुमार सिंह, सुरेश चंद कुशवाहा, शीलेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, विपिन कुमार, रामबाबू उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी