बनाया टास्क, बांटे हजारों मास्क

बिसावर की देवरानी व जेठानी ने हजारों रुपये खर्च कर कमाया पुण्य कोरोनाकाल में मास्क के नाम पर मनमाना दाम वसूल रहे थे दुकानदार तब उठाया था समाजसेवा का बीड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM (IST)
बनाया टास्क, बांटे हजारों मास्क
बनाया टास्क, बांटे हजारों मास्क

किशोर वाष्र्णेय, सादाबाद : पिछले साल जब देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तब महामारी से बचने के लिए मास्क के लिए मारामारी मची हुई थी। मास्क विक्रेता मनमानी कीमत वसूल रहे थे। उसी समय देवरानी-जेठानी ने बीड़ा उठाया और लोगों को निश्शुल्क मास्क का वितरण किया। इसके लिए टास्क बनाकर करीब दस हजार मास्क निश्शुल्क बांटे।

ऐसे मिली प्रेरणा : बिसावर के मोहल्ला चावण निवासी ज्योति चौधरी और उनकी देवरानी लक्ष्मी चौधरी 24 मार्च 2020 को लॉकडाउन लगते ही दवा की दुकान पर मास्क खरीदने गईं थीं। मास्क के अधिक रेट मांगने पर उनका माथा ठनका। उनके जेहन में यह बात आई कि संपन्न परिवार तो मास्क खरीद लेंगे, मगर गरीब संक्रमण से कैसे बचेंगे। इसके बाद उन्होंने मास्क निर्माण कर वितरण का मन बनाया। थोक में कपड़ा खरीदा। धड़ाधड़ मास्क बनाने लगीं। जब हजारों मास्क तैयार हो गए तो उनको वितरित करने निकल पड़ीं। फ्री में मास्क बंटने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जरूरतमंद इनके घर पर आने लगे। ज्योति चौधरी तथा लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि यदि उनके परिवार का सहयोग नहीं होता तो वह इस काम को बड़े स्तर पर अंजाम नहीं दे पातीं। उनके पति ने बाजार से करीब 50 हजार रुपये का कपड़ा, नेट तथा प्लास्टिक की डोरी खरीद कर उनको दी, जिससे हिम्मत मिली। बाद में कुछ लोगों को मास्क के साथ सैनिटाइजर की छोटी शीशी भी बांटी। मूर्तियों की स्थापना कराई

संसू, हसायन : विकासखंड के गांव गोपालपुर में जाहरवीर बाबा व गोरखनाथ बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई। ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्तियों की स्थापना की गई। आचार्य ने पूजा अर्चना कर परिक्रमा व मूर्ति स्थापना कराई। नाथ बाबा जोगी ने बताया सच्चे श्रद्धाभाव से जो जाहरवीर बाबा को पूजता है व उनका स्मरण करता है, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

chat bot
आपका साथी