गंगा स्नान कर गुरुओं का लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में जाकर दी दक्षिणा सासनी सादाबाद सिकंदराराऊ में भी किए गए आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:25 AM (IST)
गंगा स्नान कर गुरुओं का लिया आशीर्वाद
गंगा स्नान कर गुरुओं का लिया आशीर्वाद

जासं, हाथरस : जनपद में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर जाकर स्नान किया। गुरुओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और दक्षिणा दी। कोरोना काल को देखते हुए आयोजन सीमित रहे मगर जगह-जगह भंडारों का आयोजन अवश्य किया गया।

शहर में बिछुआ गली स्थित आचार्य बल्लभ महाराज, गोशाला रोड स्थित हरि सत्संग भवन में डा. सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, खाई स्थित बालाजी सेवा सदन में सीपुजी महाराज, डिब्बा वाली गली में उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के यहां जाकर शिष्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया।

गुरु पूर्णिमा पर चेयरमैन आशीष शर्मा ने अपने गुरुजन के पास जाकर आशीर्वाद ग्रहण किया। बताया कि भारत में सभी त्योहारों की अपनी परंपरा है। यह पर्व ही हमारी संस्कृति के प्रहरी हैं।

भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने संत महात्माओं का तिलक कर, माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में अलीगढ़ रोड स्थित सर्व धर्म आश्रम में त्रेतानंद महात्मा, प्रभाती बाई व मधुलता बाई का गुरु पूजन किया गया। गुरु पूजन के उपरांत अपने प्रवचन में त्रेतानंद महात्मा ने कहा कि आषाढ़ मास की समाप्ति और श्रावण मास के प्रारंभ की संधि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा अथवा गुरु पूर्णिमा कहते हैं। गुरु प्रवचन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। मिशन एजुकेशन के तहत विश्व स्तरीय आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन एक अगस्त से किया जा रहा है। पहले समूह में 12 से 15 वर्ष तथा दूसरे समूह में 16 से 30 वर्ष के प्रेमी जन शामिल हो सकेंगे। इस मौके पर आशा जैन, कमला देवी, अनीता वर्मा, बीना वर्मा, आशा, वीणा वर्मा, राधा रानी शर्मा, बीना, हरवीर सिंह प्रधान, आशा शर्मा मौजूद थीं।

सिकंदराराऊ : मंडी गांधीगंज स्थित महादेव मंदिर पर नगर पालिका सभासद पति मनोज पंडित ने सुंदरकांड पाठ का के बाद छप्पन भोग प्रसाद वितरण कराया। कोरोना महामारी के समाप्त होने की प्रार्थना की गई। मंदिर में भगवान श्रीराम व बालाजी महाराज को सजाया गया। यहां पंडित प्रेमशंकर शर्मा, शिरोमणि वाष्र्णेय, दिनेश वाष्र्णेय, रिकू, अभिषेक वाष्र्णेय मौजूद रहे।

सादाबाद : ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोयडा से आईं आकांक्षा गौतम ने भजन नेकी की राह पर चलना है, मधुर आवाज में गाकर किया। स्थानीय प्रभारी भावना बहन ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं हो सकता। जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम में बबिता बहन, मिथलेश बहन, रामबाबू बघेल, राधा बहन, हीरालाल भाई, कमलेश बहन, महेश भाई, सोनम बहन ने सतगुरु शिवबाबा की आराधना की।

सासनी : सुबह से शाम तक शिष्य गुरुओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते रहे। जगह-जगह छोटे रूप में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखते हुए गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। क्षेत्र के गांव अजरोई में माता मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना कर पर्व मनाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हपेंद्र सिंह, राजपाल दिसवार एड, विजय बहादुर, मनीष कुमार, सुनील कुमार, भोलू, श्यामवीर सिंह, राजू, रामप्रकाश, अजीत व्यास मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी