अहिल्याबाई के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश व समाज को बढ़ाएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र बघेल ने की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:08 AM (IST)
अहिल्याबाई के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश व समाज को बढ़ाएं
अहिल्याबाई के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश व समाज को बढ़ाएं

संस, हाथरस: अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा ने नवल नगर में अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कोरोना वायरस के चलते शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए उनके छविचित्र पुष्प अर्पित किए व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। कार्यक्रम में कहा कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के उत्थान के लिए सार्थक प्रयास व कार्यो के लिए प्रयत्नशील रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र बघेल ने की। इस मौके पर यादवेंद्र सिंह बघेल, टीकाराम पाल, मुकेश बघेल, गेंदालाल आर्य, भगवान सिंह, प्रेमचंद्र आदि उपस्थित थे। संसू, सासनी : लॉकडाउन के चलते बसपा के जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव के आवास पर जन्मदिन मनाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुष्प अर्पित करने वालों में महेश बाबू कुशवाह, सलीम खान, मुन्नालाल, सुशील कुमार, पुवेन्द्र बाबू कुशवाह, चंद्रमोहन सिंह, रामअवतार कुशवाह, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी