धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले परिवार पर मुकदमा

देव प्रतिमा खंडित होने पर दूसरी प्रतिमा लगाने पर हुआ था विवाद ब्लर्ब- पिछले कई सालों से चल रहा विवाद मंदिर हटाना चाहता है एक परिवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:05 AM (IST)
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले परिवार पर मुकदमा
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले परिवार पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, हाथरस : देव प्रतिमा की स्थापना पर बाधा उत्पन्न कर रहे परिवार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायकर्ताओं का आरोप है कि जानबूझकर प्रतिमा खंडित की गई। परिवार पर पथराव करने का भी आरोप लगाया गया था। विवाद के डर से अब यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मोहल्ला बालापट्टी प्रकाश टॉकीज के पीछे वाली गली में मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद काफी समय से चल रहा है। पूर्व में भी पड़ोसियों में विवाद हो चुका है। यहां रहने वाले राजेंद्र कौशल का घर गली के अंत में है। कई साल पहले स्थानीय लोगों ने ही दीवार लगाकर गली को बंद कर दिया था तथा यहां मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से गली के लोग यहां पूजा-पाठ कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि राजेंद्र कौशिक व उनका परिवार यहां से मंदिर हटाना चाह रहा है। दरअसल उन्होंने मंदिर के पीछे का प्लाट खरीद लिया है। इसलिए वे दीवार हटाना चाह रहे हैं। पूर्व में भी पुलिस विवाद होने पर कार्रवाई कर चुकी है। रविवार को यहां फिर से विवाद हो गया। मंदिर की प्रतिमा पिछले सप्ताह किसी ने खंडित कर दी थी। पड़ोसी यहां रविवार को दूसरी प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। आरोप है कि राजेंद्र कौशल व उनके परिवार ने इसका विरोध किया, जिससे काफी हंगामा हुआ।

प्रकरण में मोहल्ले के मोहनलाल ने राजेंद्र कौशिक, उनकी पत्नी वीना, बेटा कुलदीप, कुलदीप की पत्नी, बुआ, मामा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व पथराव करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी